सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

रूम हीटर चलाते वक्त कमरे के अंदर किसी बर्तन में पानी भरकर रखने से डिहाइड्रेशन की संभावना नहीं रहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2026 15:14 IST
ख़ास बातें
  • अगर आप रूम हीटर चला रहे हैं तो कमरे को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए।
  • रूम हीटर को कभी भी रात भर चालू नहीं रखना चाहिए।
  • हीटर से हमेशा ज्वलनशील चीजों को दूर रखना चाहिए।

सर्दियों के मौसम में रूम हीटर का उपयोग काफी बढ़ जाता है।

Photo Credit: Unsplash/e24

सर्दियों की शुरुआत हो गई है और ऐसे में अगर आपके घर या ऑफिस में हीटर नहीं तो आप अभी से डिस्काउंट पर खरीदारी कर सकते हैं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी तो वैसे-वैसे ही हीटर की जरूरत बढ़ने लग जाएगी। उत्तरी भारत में पड़ने वली सर्दी का इलाज सिर्फ मोटे-मोटे कपड़ों से नहीं होता, बल्कि रूम हीटर लगाना पड़ता है। आज हम ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध 5 रूम हीटर की बात कर रहे हैं, जिन्हें डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर पर खरीदा जा सकता है।

रूम हीटर चलाते वक्त ध्यान देने वाली बातें:

Advertisement

अगर आप रूम हीटर चला रहे हैं तो कमरे को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ऑक्सीजन की कमी हो सकती है और कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस बढ़ सकती है। ऐसे में हवा आने-जाने के लिए खिड़की या दरवाजा खुला रखना चाहिए, जिससे दम घुटने का खतरा नहीं रहता है।

रूम हीटर को कभी भी रात भर चालू नहीं रखना चाहिए। जब हम सोने जा रहे हैं तो उसे बंद करना चाहिए या फिर ऑटो-ऑफ जैसे फीचर्स का उपयोग करना चाहिए। कमरे के अधिक गर्म होने पर हीटर ऑफ करके रखना चाहिए।

हीटर को कभी भी ढक कर नहीं रखना चाहिए। कई बार लोगो ज्यादा गर्माहट पाने के लिए हीटर पर कपड़ा ढक देते हैं तो ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। न तो कोई कपड़ा, न कंबल या कागज कुछ भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे आग लगने का खतरा रहता है।

Advertisement

हीटर से हमेशा ज्वलनशील चीजों को दूर रखना चाहिए। अगर कोई पर्दा, बिस्तर, सोफा या लकड़ी का फर्नीचर हीटर के पास है तो हीटर को किसी अलग जगह रखना चाहिए, जहां ऐसा कोई खतरा न रहे। हीटर को किसी ठोस या समतल जगह पर रखना चाहिए, कभी भी प्लास्टिक की टेबल, गद्दे या कारपेट पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा जानवरों और बच्चों से भी हीटर को दूर रखना चाहिए।

जब रूम में हीटर चला रहे हैं तो ऐसे में स्किन और डिहाइड्रेशन की संभावना रहती है, क्योंकि हीटर जब चलता है तो वो हवा में नमी को कम कर सकता है। इससे स्किन रूखी हो सकती है और डिहाइड्रेशन होने की संभावना भी रहती है। ऐसे में आपको रूम के अंदर कोई बर्तन पानी से भरकर रख देना चाहिए और खुद भी सही से पानी पीना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  3. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  4. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  6. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  7. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  8. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  9. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  10. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.