Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज

Aadhaar कार्ड सरकार द्वारा जारी काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar कार्ड सरकार द्वारा जारी काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
  • UIDAI ने नाम बदलने की प्रक्रिया को आसान बनाने का कार्य किया गया है।
  • UIDAI द्वारा जारी लिस्ट में हर स्थिति के लिए अलग-अलग दस्तावेज चाहिए।

Aadhaar कार्ड सरकार द्वारा जारी काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Photo Credit: Gadgets 360

Aadhaar कार्ड सरकार द्वारा जारी काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर आप आधार कार्ड में नाम बदलवाने का सोच रहे हैं तो अब UIDAI द्वारा इस प्रक्रिया को आसान बनाने का कार्य किया गया है। आधार में नाम बदलवाना काफी आम जरूरतों में से एक है, चाहे शादी हो या तलाक या फिर कानून सुधार या फिर पूरा नाम बदलना हो, अब आसानी से बदलवाया जा सकता है। UIDAI द्वारा जारी दस्वातेजों की लिस्ट में हर स्थिति के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की जानकारी दी गई है। अगर आप आधार में नाम बदलने का सोच रहे हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है।

Your name, your identity!
Need to update your name in Aadhaar? Know the process in this week's FAQ.

Visit this link for the list of valid documents: https://t.co/eiRjetw8Cq

And for the SOP on name update, visit: https://t.co/lviWJAl00H#Aadhaar #UIDAI #FAQOfTheWeek pic.twitter.com/t3ekM0MYhB

— Aadhaar (@UIDAI) September 7, 2026

शादी और तलाक की स्थिति में

जो लोग शादी की स्थिति में नाम अपडेट करवाना चाहते हैं तो उनके लिए केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी शादी का प्रमाण पत्र (फोटो के साथ या बिना फोटो के) पहचान, पते और रिश्ते का मान्य प्रमाण है। हालांकि, अगर प्रमाण पत्र पर फोटो नहीं है तो पुराने नाम और फोटो वाला एक पहचान प्रमाण दस्तावेज भी चाहिए होगा।

वहीं तलाक की स्थिति में इसी प्रकार फैमिली कोर्ट द्वारा जारी तलाक का आदेश (डिक्री) पहचान के प्रमाण के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, अगर उसपर फोटो नहीं है तो पुराने नाम और फोटो वाला एक पहचान प्रमाण दस्तावेज भी देना होगा।

Advertisement

पूरा नाम बदलवाने की स्थिति में

जो लोग अपना पहला नाम या पूरा नाम बदलना चाहते हैं तो उनके लिए गजट नोटिफिकेशन ही एकमात्र स्वीकार्य दस्तावेज है। यह सिर्फ पहचान के प्रमाण के तौर पर मान्य है और इसका इस्तेमाल पते, रिश्ते या जन्म तिथि के प्रमाण के लिए नहीं किया जा सकता है।

ट्रांसजेंडर व्यक्ति का नाम कैसे बदलेगा

Advertisement

थर्ड जेंडर/ट्रांसजेंडर पहचान पत्र, या ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत जारी प्रमाण पत्र इसके लिए इस्तेमला किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि यह दस्तावेज जेंडर बदलने और पूरा नाम बदलने के साथ-साथ पहचान, पते और जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बच्चों के लिए क्या है नियम

अगर आप बच्चों का नाम बदलवाना चाहता हैं तो 0-18 साल की उम्र की सीमा के साथ आधार में नाम Baby of... के तौर पर दर्ज है तो उनके पूरे नाम को बदलने की पहली रिक्वेस्ट जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत जारी जन्म प्रमाण पत्र जमा करने पर स्वीकार की जाएगी।

Advertisement

इसके अलावा हेड ऑफ फेमिली (HoF) के आधार पर अपडेट के तहत नाबालिग के नाम में छोटे-मोटे बदलाव जैसे सरनेम जोड़ना, हटाना या बदलना, स्पेलिंग ठीक करना या नाम को पूरा लिखना/छोटा करना आदि की अनुमति है, हालांकि नाम वही रहना चाहिए। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र या कानूनी अभिभावक होने का प्रमाण देने वाला दस्तावेज जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.