फोन में रखेंगे यह ऐप तो नहीं कटेगा ट्रैफिक चालान, जानें कैसे

ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी साथ रखना भूल जाते हैं तो mParivahan ऐप आपके बहुत काम आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2025 09:21 IST
ख़ास बातें
  • mParivahan ऐप में डॉक्यूमेंट रखने के लिए अकाउंट होना जरूरी
  • mParivahan ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से करें डाउनलोड
  • यह एक सरकारी ऐप है जिसमें आप अपना DL और RC सेव कर सकते हैं

mParivahan ऐप में जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे DL व RC आसानी से सेव किए जा सकते हैं।

इंटरनेट का जमाना है और लोग डिजिटल साधनों में तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। चूंकि अब अधिकतर पेमेंट भी ऑनलाइन होने लगे हैं तो ऐसे में लोग अपने पास पर्स जैसी चीजें भी कम रखने लगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पर्स में सिर्फ पैसे ही नहीं, हमारे जरूर डॉक्यूमेंट्स जैसे आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और RC भी होते हैं। लेकिन जब पर्स नहीं रहेगा तो ये डॉक्यूमेंट कहां रहेंगे? पर्स नहीं होने के चलते आसानी से आप ट्रैफिक चालान के चक्कर में फंस सकते हैं। लेकिन इसका समाधान आपके फोन में ही मौजूद है। 

अगर आप सोच रहे हैं कि व्हीकल ड्राइविंग के दौरान आप अपने लाइसेंस की फोटो फोन में रखकर चालान से बच सकते हैं तो ऐसा नहीं है। ट्रैफिक पुलिस इसे नहीं मानती है। हां, लेकिन इसका एक अन्य सरल समाधान है जिससे आपको ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी आदि भी साथ में नहीं रखना होगा और आप चालान से भी बच सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग एक खास ऐप को मान्यता देता है जिसमें आप अपने जरूरी ट्रैफिक डॉक्यूमेंट्स रख सकते हैं और यह वैलिड भी माना जाता है। 

mParivahan ऐप
अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी साथ रखना भूल जाते हैं तो mParivahan ऐप आपके बहुत काम आती है। यह एक सरकारी ऐप है जिसमें आप अपना DL और RC सेव करके रख सकते हैं। इसमें डॉक्यूमेंट रखने का फायदा यह है कि पुलिस भी इन्हें वैलिड मानती है। यहां पर हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आप अपना DL, RC कैसे इस ऐप में सेव करके रख सकते हैं। 

mParivahan ऐप में अकाउंट बनाने का तरीका
mParivahan ऐप में जरूरी डॉक्यूमेंट रखने के लिए जरूरी है कि ऐप में आपका अकाउंट हो और वह ऐप आपके फोन में मौजूद रहे। इसलिए आप प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसके बाद आपको ऐप पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए साइन-अप पर टैप करें। पूछे गए डिटेल्स जैसे राज्य, मोबाइल नंबर, RC या DL के अनुसार लिखा नाम और mPin इसमें दर्ज करवा दें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें और ऐप में आपका लॉग-इन हो जाएगा। 

अब आगे हम आपको बता रहे हैं कि ऐप में अकाउंट सफलतापूर्वक बनाने के बाद इसमें अपना DL, RC आदि कैसे सेव करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे दिखा भी सकते हैं। 

RC को mParivahan ऐप से ऐसे जोड़ें
mParivahan ऐप में जाने के बाद आपको My Virtual RC और My Virtual DL का ऑप्शन नजर आएगा। इन पर क्लिक करके आप अपना DL और RC ऐप में जोड़ सकते हैं। 

  • My Virtual RC पर टैप करें। 
  • यहां पर आपसे ऐप कुछ डिटेल्स पूछेगा जैसे गाड़ी नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर आदि। इन्हें ऐप में भर दें। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे दर्ज करवा दें। इसकी वैरिफिकेशन के बाद आपका RC mParivahan ऐप में स्टोर हो जाएगा।
  • ऐप में जोड़े गए RC की डिटेल के साथ एक QR कोड भी मिलता है। इसे स्कैन करके ट्रैफिक पुलिस आपकी RC की जांच कर सकती है। 

DL को mParivahan ऐप से ऐसे जोड़ें

  • ऐप में जाकर आपको My Virtual DL पर टैप करना होगा।
  • यहां पर आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा। 
  • डिटेल्स भरने के बाद मोबाइल नम्बर पर आपको एक OTP मिलेगा। वैरिफाई करने के बाद आपका वर्चुअल डीएल परिवहन ऐप में स्टोर हो जाएगा और यहां दिखने भी लगेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.