आपकी छत पर उड़ रहा है कौन सा हवाई जहाज, मोबाइल से ऐसे करें पता

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद देश में ड्रोन और मिसाइलों के हमले का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2025 16:13 IST
ख़ास बातें
  • भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
  • भारत ने सिंदूर ऑपरेशन में पाकिस्तान पर हमला किया।
  • flightradar24.com से चेक कर सकते हैं कि घर के ऊपर कौन सा विमान उड़ रहा है

आपके छत के ऊपर से कौन सा हवाई जहाज उड़ रहा है, इसकी जानकारी घर पर पा सकते हैं।

Photo Credit: flightradar24

अक्सर आपने अपनी छत से हवाई जहाज के दर्शन किए होंगे, लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि वो कौन सा हवाई जहाज है, किस कंपनी का है और दूसरी कई जानकारियांं। उदाहरण के तौर पर वह कहांं जा रहा है? या फिर कुछ और जानकारी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप चेक कर सकते हैं कि आपके छत के ऊपर से कौन सा हवाई जहाज उड़ कर जा रहा है। इसके लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  


मोबाइल या लैपटॉप पर करें चेक


आप घर बैठे ही अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन के जरिए यह चेक कर सकते हैं कि कौन सी फ्लाइट आपके छत के ऊपर से उड़ कर जा रही है। इसके लिए flightradar24.com और FlightAware जैसे कई पोर्टल मौजूद हैं, जहां पर आप यह चेक कर सकते हैं कि आपके घर के ऊपर से कौन सा हवाई जहाज उड़ रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि इसमें सैन्य विमानों की जानकारी भी मिलती है या नहीं। 


फ्लाइट की मिलेगी पूरी जानकारी


Gadgets 360 पर हमनें खुद flightradar24.com पोर्टल पर जाकर चेक किया कि हमारे घर के ऊपर से कौन सी फ्लाइट उड़ रही है। इसमें आपको दुनिया भर में उड़ान भरने वाले विमानों की जानकारी मिल सकती है, जहां आप मैप को अपनी मौजूदा लोकेशन के हिसाब से जाकर सेट कर सकते हैं और उसके आसपास उड़ रही फ्लाइट का पता लगा सकते हैं। 

आप किसी अन्य लोकेशन पर उड़ रहे विमानों की जानकारी भी ले सकते हैं। इसमें मौजूदा समय में उड़ रहे विमानों को पीले रंग के आइकन में दिखाया जाता है। आप पीले रंग के विमान आइकन पर क्लिक करेंगे तो वह लाल रंग का हो जाएगा। इसके बाद आप उस फ्लाइट के बारे में सभी जानकारी पा सकते हैं। इस जानकारी में विमान ने कहां से उड़ान भरी है और कहां लैडिंग करेगा। कितने बजे उड़ान भरी थी और कितने बजे लैंड करेगा। किस कंपनी का विमान है और मॉडल आदि जैसी जानकारी पा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  2. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  5. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  6. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  7. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  8. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  10. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.