अगर फोन में नजर आता है ये निशान, तो फोन कर रहा आपकी जासूसी, ऐसे चलेगा पता, खुद कर पाएंगे बचाव

टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्मार्टफोन हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं और ऐसे में डिवाइस के हैक होने और निजी डाटा के चोरी होने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जनवरी 2026 07:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन की स्क्रीन पर नजर आने वाला ग्रीन डॉट एक प्राइवेसी इंडीकेटर है।
  • ग्रीन डॉट बताता है कि कोई ऐप आपका कैमरा या माइक्रोफोन उपयोग कर रहा है।
  • कई मैलवेयर, स्पाइवेयर या किसी ऐसे ऐप के संकेत को एक्टिव कर देते हैं।

हैकर्स की नजर हमेशा फोन के डाटा पर रहती है।

Photo Credit: Pexels/Sora Shimazaki

टेक्नोलॉजी के इस दौर में स्मार्टफोन हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं और ऐसे में डिवाइस के हैक होने और निजी डाटा के चोरी होने का खतरा बना रहता है। कई बार हैकर्स आपके डिवाइस को हैक कर लेते हैं और उनमें मौजूदा ऐप्स को कंट्रोल करने लग जाते और कुछ मैलिशियज ऐप्स को डाउनलोड कर देते हैं। हालांकि, ऐसा होने पर फोन में कुछ अलग-अलग रंगों के इंडीकेटर्स एक्टिव नजर आ सकते हैं। आपको अगर अपने फोन में कोई इंडीकेटर नजर आता है तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कोई ऐप आपको ट्रैक कर रहा है और आपको पता भी नहीं है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ग्रीन डॉट एक प्राइवेसी इंडीकेटर है जो बताता है कि कोई ऐप आपकी लोकेशन, कैमरा या माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा है। आमतौर पर यह मैप्स ऐप या फाइंड माय फोन, वीडियो कॉल या कोई भी ऐसा ऐप होता है जो कैमरा, एसिस्टेंट आदि को एक्टिव करता है। अगर कोई अनजान या अपरिचित ऐप अपने आप किसी भी इंडीकेटर को एक्टिव कर देता है तो यह मैलवेयर, स्पाइवेयर या किसी ऐसे ऐप का संकेत हो सकता है जो चुपके से आपके डाटा तक एक्सेस पा रहा है।

ऐसा होने पर क्या करें

अगर आपको अपने फोन में यह नजर आता है तो आप इस पर टैप कर सकते हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि कौन सा ऐप इस समय आपके फोन का कौन सा प्राइवेसी-सेंसिटिव फीचर का उपयोग कर रहा है। अगर इससे आपको किसी ऐसे ऐप के बारे में  पता चलता है, जिसे आप पहचानते नहीं हैं तो आपको उस ऐप को तुरंत रिव्यू करते हुए हटा देना चाहिए।

अगर आपको अपने फोन में ऐसा कुछ नजर आ रहा है तो सबसे पहले आपको ऐप की परमिशन को जाकर रिव्यू करना है। खासतौर पर कैमरा, माइक या लोकेशन के लिए एक्सेस तभी देना है, जब वास्तव में जरूरत हो। अगर आपको कुछ असामान्य नजर आता है तो क्विक एक्सेस कैंसल करना चाहिए और संदिग्ध ऐप्स को चेक करना चाहिए।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Privacy Indicators, How to, Tech Tips, Tech Guide, Phone Hack

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.