Aadhaar में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है ऑनलाइन प्रोसेस

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar एक 12 अंकों का नंबर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 16:38 IST
ख़ास बातें
  • आधार अपडेट के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • Aadhaar भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी 12 अंकों का नंबर है।
  • Aadhaar का उपयोग पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के तौर पर होता है।

आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।

Photo Credit: Aadhaar

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar एक 12 अंकों का नंबर है। इस सरकारी दस्तावेज का उपयोग पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह बैंकिंग, स्कूल/कॉलेज में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और कई आवेदनों के लिए किया जाता है। आधार से संबंधित सभी अपडेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आते हैं तो ऐसे में मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट होना जरूरी है। अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है और आप इसे आधार के साथ लिंक करवाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आइए आधार अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आधार अपडेट के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे करें बुक:

1. सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना है।

2. उसके बाद माई Aadhaar पर जाना है, गेट आधार पर क्लिक करना है और बुक अपॉइंटमेंट का चयन करना है।

3. फिर आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपनी सिटी/लोकेशन का चयन करना है और अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए प्रोसीड पर क्लिक करना है।

4. अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है और वेरिफिकेशन के लिए कैप्चा दर्ज करना है और सिलेक्ट जनरेट ओटीपी का चयन करना है।

5. फिर आपको प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है और ओटीपी वेरिफाई का चयन करना है।

6. अब रेसिडेंट के प्रकार का चयन करना है और इन जानकारी को दर्ज करना है, जिसमें आधार नंबर, आधार पर नाम, जन्म तिथि, ऐप्लिकेशन वेरिफिकेशन टाइप, राज्य, शहर और आधार सेवा केंद्र शामिल हैं।

7. यह पूरा होने के बाद अपडेट की जाने वाली जानकारी का चयन करना है। जैसे कि अगर आप UIDAI डेटाबेस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो न्यू मोबाइल नंबर का चयन करना है।

8. "नेक्स्ट" पर टैप करना है और अपॉइंटमेंट की तारीख और समय का चयन करना है। "नेक्स्ट" का चयन करना है।

9. अब, अपॉइंटमेंट डिटेल्स वेरिफाई करना है और "सबमिट" का चयन करना है।

10. अपनी अपॉइंटमेंट कंफर्मेशन के साथ आधार सेवा केंद्र जाना है और अपनी जानकारी अपडेट करनी है।

आधार में किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। अपडेट पूरा होने पर आपको एक URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) के साथ एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप होगी, जिसका उपयोग आपके रिक्वेस्ट के स्टेटस अपडेट को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  2. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  3. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  5. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  3. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  4. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  5. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  6. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  9. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.