iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम

आप iPhone पर कई क्रॉप किए गए स्क्रीनशॉट सेव करने के बजाय एक फुल पेज को कैप्चर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 15:29 IST
ख़ास बातें
  • iPhone पर फुल पेज को कैप्चर करने के लिए स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • फुल पेज को एक बार में कैप्चर करके पीडीएफ के तौर पर सेव कर सकते हैं।
  • आईफोन में Safari का पूरा वेबपेज स्क्रीनशॉट से कैप्चर कर सकते हैं।

iPhone स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा देता है।

Photo Credit: Pexels/John Appleseed

आप iPhone पर कई क्रॉप किए गए स्क्रीनशॉट सेव करने के बजाय एक फुल पेज को कैप्चर कर सकते हैं। आप पूरे पेज को एक बार में कैप्चर करके पीडीएफ के तौर पर सेव कर सकते हैं और जरूरत होने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी लाइब्रेरी पहले से भरी हुई है तो यह काफी काम आता है। इसके अलावा अगर आपको यह पता नहीं चल पा रहा है कि कौन सा स्क्रीन शॉट पहले लिया गया था तो यह उस स्थिती में भी मददगार हो सकता है। आज हम एक ऐसे ही फीचर की बात कर रहे हैं, जो कि कोने में दिखने वाले छोटा सा प्रीव्यू ऑप्शन है। एक फुल पेज ऑप्शन भी होता है। इससे चीजों को सेव करने का तरीका बदल जाता है। इससे फुल वेबपेज को अलग-अलग हिस्सों में बांटने के बजाय एक ही जगह पर सेव किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone पर फुल-पेज स्क्रीनशॉट कैसे लें

Advertisement
  • आप ऐसे कंटेंट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं जो आपके आईफोन की स्क्रीन की लंबाई से ज्यादा हो जैसे कि Safari में पूरा वेबपेज आदि।
  • फेस आईडी वाले आईफोन पर साइड बटन और वॉल्यूम अप बटन को एक साथ क्विक प्रेस करना और रिलीज करना है।
  • होम बटन वाले iPhone पर साइड बटन और होम बटन को एक साथ क्विक प्रेस करें और एक साथ रिलीज करना है।
  • उसके बाद फुल पेज पर टैप करना है।

उसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्क्रॉल डाउन: स्क्रीनशॉट का और हिस्सा देखने के लिए दाईं ओर मौजूद प्रीव्यू इमेज पर अपनी उंगली ड्रैग करना है।
  • क्रॉप: क्रॉप बटन पर टैप करना है और फिर सिर्फ अपनी पसंद का पार्ट सेव करने के लिए हैंडल को खींचना है।
  • सेव एज इमेज: टिक बटन पर टैप करना है और फिर सेव टू फोटोज पर टैप करना है।
  • सेव एज PDF: टिक बटन पर टैप करना है और सेव PDF टू फाइल्स पर टैप करना है और फिर किसी लोकेशन का चयन करना है।
  • कैंसल या डिलीट: क्रॉस बटन पर टैप करना है।

स्क्रीनशॉट को इमेज या PDF के तौर पर सेव करना चाहिए या फिर पूरे पेज के स्क्रीनशॉट को PDF के तौर पर सेव किया जाना चाहिए।

इससे कंटेंट वैसा ही रहता है और आसानी से पढ़ा जा सकता है। आप इसे फाइल्स में सेव कर सकते हैं, जिसके लिए किसी फोल्डर का चयन कर सकते हैं और बाद में इसे देख सकते हैं। अगर आप इसे इमेज के तौर पर सेव करते हैं तो यह फोटोज में चला जाता है, लेकिन वहां इसे मैनेज करना मुश्किल हो सकता है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.