WhatsApp पर अंजान कॉल नहीं कर पाएंगी परेशान, अगर फोन में ऑन कर लेंगे ये फीचर

WhatsApp एक जबरदस्त प्राइवेसी फीचर प्रदान करता है, जिसमें एंड्रॉयड फोन और आईफोन दोनों पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मई 2026 10:55 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
  • WhatsApp एक जबरदस्त प्राइवेसी फीचर प्रदान करता है।
  • WhatsApp पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है।

WhatsApp ऑडियो वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एक जबरदस्त प्राइवेसी फीचर प्रदान करता है, जिसमें एंड्रॉयड फोन और आईफोन दोनों पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है। इस सेटिंग से स्पैम कॉल्स, फ्रॉड और अंजान कॉल्स से होने वाली रुकावटों से बचाव में मदद मिलती है। इस सेटिंग को ऑन करने पर उन नंबरों से आने वाली कॉल्स जो आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं हैं या जिनसे आपने पहले कभी बात नहीं की है तो उनके लिए रिंग नहीं बजेगी। WhatsApp इन कॉल्स को कॉल्स टैब और नोटिफिकेशन्स में दिखाएगा, जिससे आप उन्हें जरूरत पड़ने पर बाद में देख सकते हैं। आइए WhatsApp पर इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp पर अंजान कॉलर्स को कैसे करें साइलेंट:

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलना है।
  • ऐप खुलने के बाद ऊपर दाएं कॉर्नर में मौजूद थ्री-डॉट मीनू पर टैप करना है।
  • उसके बाद सेटिंग्स सेक्शन में जाना है।
  • सेटिंग्स के अंदर प्राइवेसी से संबंधित कंट्रोल्स तक पहुंचने के लिए प्राइवेसी पर टैप करना है।
  • नीचे स्क्रॉल करना है और जब आपको कॉल्स का ऑप्शन मिल जाए तो फिर उस पर टैप करना है।
  • आखिर में साइलेंट अननोन कॉलर्स टॉगल को ऑन करके इस फीचर को ऑन करना है।
  • एक बार ऑन होने पर अंजान नंबरों से आने वाली कॉल्स के लिए रिंग आपके डिवाइस पर नहीं बजेंगी। वॉट्सऐप इन कॉल्स को कॉल टैब और नोटिफिकेशन पैनल में दिखाता रहेगा।

iPhone पर WhatsApp में अंजान कॉल को कैसे करें साइलेंट:

  • सबसे पहले आपको अपने आईफोन में WhatsApp खोलना है।
  • स्क्रीन के नीचे सेटिंग्स टैब पर जाना है।
  • सेटिंग्स के अंदर अकाउंट प्राइवेसी कंट्रोल तक पहुंचने के लिए प्राइवेसी पर टैप करना है।
  • अब कॉल ऑप्शन खोजना है और उसे खोलना है।
  • आखिर में अनजान कॉल करने वालों को साइलेंट करने का ऑप्शन ऑन करना है।
  • सेटिंग ऑन होने के बाद अंजान कॉल करने वालों की कॉल अपने आप साइलेंट हो जाएंगी। अब आप WhatsApp में मिस्ड कॉल और नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

WhatsApp पर अनजान कॉल करने वालों को साइलेंट करने का ऑप्शन ऑन होने से अंजान लोग आपसे पूरी तरह से कॉन्टैक्ट नहीं कर पाएंगे। ऐप बस आपके फोन की रिंग को तब रोक देता है जब कोई कॉल ऐसे नंबर से आती है जो आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है या जिसने पहले कभी वॉट्सऐप पर बात नहीं की है। हालांकि, नोटिफिकेशन टैब हिस्ट्री में कॉल की जानकारी नजर आती रहेगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.