EPFO मेंबर पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन, ये है आसान प्रक्रिया, मिलेगी सारी जानकारी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ बचत योजना प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 09:26 IST
ख़ास बातें
  • EPFO भारत में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ बचत योजना प्रदान करता है।
  • EPF में कर्मचारी और नियोक्ता हर महीने सैलरी से कुछ हिस्सा जमा करते हैं।
  • PF से संबंधित सभी सुविधाएं EPFO मेंबर पोर्टल पर एक्सेस हो सकती हैं।

EPFO वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ बचत योजना प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/ Persnickety Prints

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ बचत योजना प्रदान करता है जो कि अनिवार्य है। ईपीएफ में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही हर महीने अपनी बेसिक सैलरी कान का 12.5 प्रतिशत जमा करते हैं। ईपीएफ में पेंशन लाभ और बीमा कवरेज भी मिलता है। पीएफ से संबंधित सभी सुविधाओं को ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर एक्सेस किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर कर्मचारी अपने पीएफ अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी UAN का उपयोग करके मैनेज कर सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए पीएफ बैलेंस ट्रैक करने, पासबुक डाउनलोड करने, केवाईसी अपडेट करने या पीएफ अमाउंट की आंशिक या पूर्ण निकासी के लिए आवेदन भी किया जा सकता है। यहां हम आपको EPFO मेंबर पोर्टल में लॉग इन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यूजर्स ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करके अपना ईपीएफ अकाउंट आसानी से देख सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से ईपीएफ अकाउंट और बैलेंस की जांच करेंगे तो उससे आपको यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि आपकी ओर से और नियोक्ता की ओर से नियमित रूप से योगदान हो रहा है, जिससे आप अपना रिटायरमेंट सेविंग फंड के लिए बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं।

EPFO मेंबर पोर्टल में कैसे करें लॉग इन:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक EPFO मेंबर पोर्टल खोलना है।
  • फिर उसके बाद अपना यूनिवर्सल खाता संख्या (UAN) दर्ज करना है, जिसे लॉग इन करने से पहले एक्टिव करना जरूरी है।
  • अब आपको अपने UAN से जुड़ा पासवर्ड दर्ज करना है।
  • फिर आपको स्क्रीन पर नजर आने वाला कैप्चा कोड भरना है।
  • सबसे आखिर में आपको साइन इन पर क्लिक करना है।

EPFO मेंबर पोर्टल का लॉगिन पासवर्ड कैसे करें रीसेट:

  • अब आपको यूनिफाइड पोर्टल खोलना है या लॉगिन पेज पर 'फॉर्गेट पासवर्ड' पर क्लिक करना है।
  • अपना UAN, नाम, जन्म तिथि, लिंग और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा दर्ज करना है।
  • अब आपको गेट ऑथोराइजेशन पिन का चयन करना है।
  • अपने मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना है।
  • एक नया पासवर्ड सेट करना है और उसे कंफर्म करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.