स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो ऐसे मिलेगा छुटकारा, निजी जानकारी और पैसों की होगी सुरक्षा

जब भी आपको किसी अंजान नंबर से कॉल आता है तो उन्हें अपनी कोई भी जरूरी जानकारी जैसे कि नाम, बैंक अकाउंट नंबर, ओटीपी, पैन कार्ड और आधार कार्ड आदि की जानकारी प्रदान न करें।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 10:29 IST
ख़ास बातें
  • फोन में TrueCaller जैसे एडवांस कॉल ब्लॉकिंग ऐप्स को रख सकते हैं।
  • अंजान कॉल्स को उठाने के बाद उन नंबरों को ब्लॉक लिस्ट में डाल सकते हैं।
  • DND लोगों को सभी कॉल्स और नोटिफिकेशन्स को म्यूट करने की सुविधा देता है।

अंजान कॉल्स के साथ जरूरी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

आज के समय में कई सर्विस के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है और कई साइट्स के जरिए आपके मोबाइल नंबर टेलीमार्केटिंग कंपनियों समेत स्कैम करने वालों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में स्पैम कॉल्स से सभी को बहुत परेशानी होती है, क्योंकि इनसे वित्तीय नुकसान की संभावना रहती है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें लोगों को पैसों का चूना लगाया जाता है। स्पैम कॉल कभी भी आ जाते हैं और इससे बार-बार फोन उठाकर चेक करने की जरूरत पड़ती है। कई बार तो स्पैम कॉल्स ऑफिस के समय और रात में भी आ आते हैं। हालांकि, इन स्पैम कॉल्स से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप इन अनचाहे और स्पैम कॉल्स से कैसे बचाव कर सकते हैं।

स्पैम कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

Advertisement

ब्लॉक करें
जब भी आपको किसी अंजान नंबर से कॉल आती है तो उन कॉल्स को उठाने के बाद उन सभी नंबरों को ब्लॉक लिस्ट में डाल सकते हैं, जिससे आपको उन नंबरों से दोबारा कोई भी कॉल नहीं आएगा।

ट्रूकॉलर का उपयोग
फोन में TrueCaller जैसे एडवांस कॉल ब्लॉकिंग ऐप्स को रख सकते हैं, जो कि आप तक कॉल पहुंचने से पहले संदिग्ध नंबर, स्पैम आदि के जरिए कॉल को फिल्टर करता है और अतिरिक्त सुविधा प्रदान करता है।

डू नॉट डिस्टर्ब (DND)
डू नॉट डिस्टर्ब (DND) लोगों को सभी कॉल्स, नोटिफिकेशन्स और अलर्ट्स को म्यूट करने या ब्लॉक करने की सुविधा देता है, जिससे लोग बिना किसी रुकावट के आसानी से काम कर सकते हैं। यह टेलीमार्केटिंग कॉल्स और एसएमएस से बचाव प्रदान करता है।

Advertisement

टेलीकॉम ऑपरेटर की सुविधा
कई टेलीकॉम ऑपरेटर की ऐप्स भी ऐसी सुविधा प्रदान करती है, जिससे आपको अनचाहे और स्पैम कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए आटोमैटिक कॉल वेरिफिकेशन प्रदान करते हैं।

सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी आपको किसी अंजान नंबर से कॉल आता है तो उन्हें अपनी कोई भी जरूरी जानकारी जैसे कि नाम, बैंक अकाउंट नंबर, ओटीपी, पैन कार्ड और आधार कार्ड आदि की जानकारी प्रदान न करें। किसी भी संस्था से संबंधित होने का दावा करने वाले व्यक्ति के साथ आपको फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी को साझा नहीं करना है। अगर आपको संदिग्ध होने का शक होता है तो आप उस नंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं। किसी भी तरह के फ्रॉड से बचाव के लिए हमेशा सतर्क रहना जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.