सरकार द्वारा वैध कॉन्टैक्ट कार्ड कैसे पाएं, नया Aadhaar ऐप करेगा मदद, ये है तरीका

UIDAI ने बीते साल नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया था जो कि कई सुविधाओं को आधार यूजर्स के फोन पर ही प्रदान करता है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar ऐप कई सुविधाओं को आधार यूजर्स के फोन पर ही प्रदान करता है।
  • आधार ऐप यूजर्स को सरकार द्वारा वैध कॉन्टैक्ट कार्ड प्रदान करता है।
  • सरकार द्वारा वैध कॉन्टैक्ट कार्ड को दूसरों के साथ शेयर किया जा सकता है।

नया Aadhaar ऐप कई फीचर्स प्रदान करता है।

Photo Credit: Gadgets 360

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बीते साल नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया था जो कि कई सुविधाओं को आधार यूजर्स के फोन पर ही प्रदान करता है। यूजर्स अपने घर बैठे-बैठे कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आधार ऐप के जरिए मिलने वाले एक ऐसे ही फीचर के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही मालूम होगा। जी हां आधार ऐप यूजर्स को सरकार द्वारा वैध कॉन्टैक्ट कार्ड प्रदान करता है, जिसे आप दूसरे लोगों को साथ शेयर कर सकते हैं। आइए आधार ऐप के जरिए मिलने वाले सरकार द्वारा वैध कॉन्टैक्ट कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Aadhaar ऐप के जरिए कैसे देखें कॉन्टैक्ट कार्ड

सबसे पहले आपको अपने फोन में आधार ऐप को खोलना है। अगर आपके फोन में ऐप डाउनलोड नहीं है तो सबसे पहले उसे एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस के हिसाब से गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना है। फोन में ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और फोन में प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करके ऐप में रजिस्टर्ड करना है। फिर आपको 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन सेट करना है जो कि आधार ऐप पर अतिरिक्त सुरक्षा की परत जोड़ता है।

अब आपको अपने फोन में नया Aadhaar ऐप खोलने के बाद 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन दर्ज करना है और आगे बढ़ना है।

Aadhaar ऐप में आपको नीचे की ओर स्वाइप करके जाना है, जहां पर आपको कई विकल्प नजर आएंगे।

Advertisement

नीचे स्वाइप करने के बाद Aadhaar ऐप में आपको माई कॉन्टैक्ट कार्ड के ऑप्शन पर टैप करना है।

Advertisement

अब आपके फोन की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोर्ड खुलकर सामने आएगा जो कि आपका कॉन्टैक्ट कार्ड है।

Advertisement

आपके जिसके भी साथ अपना कॉन्टैक्ट कार्ड साझा करना चाहते हैं तो स्क्रीन पर दिए गए शेयर बटन पर टैप करना है और कॉन्टैक्ट को वॉट्सऐप, ईमेल, मैसेंजर समेत अन्य ऐप्स के जरिए दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इसके अलावा आप इस क्यूआर कोड को स्कैन करके भी शेयर कर सकते हैं, यानी कि दूसरे व्यक्ति द्वारा फोन के कैमरा से क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है, जिससे उन्हें आपका कॉन्टैक्ट कार्ड मिल जाएगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.