अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम

आप अपने घर पर वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं और अपने दोस्तों या साथियों के साथ पासवर्ड शेयर करना चाहते हैं तो अब आसानी से पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2026 10:06 IST
ख़ास बातें
  • अपने फोन या लैपटॉप में वाई-फाई का पासवर्ड आसानी से खोजा जा सकता है।
  • घर पर वाई-फाई का पासवर्ड लगातार बदलते रहना चाहिए।
  • पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचना चाहिए।

पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचना चाहिए।

Photo Credit: Unsplash/Dreamlike Street

कई बार आप अपने ऑफिस में वाई-फाई से कनेक्ट करने के बाद वाई-फाई पासवर्ड भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपसे किसी और व्यक्ति ने वाई-फाई का पासवर्ड पूछा तो शायद आप बता नहीं पाएंगे। आमतौर पर वाई-फाई का पासवर्ड याद रखना आसान नहीं है। अगर आप अपने घर पर भी वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या साथियों के साथ वाई-फाई पासवर्ड शेयर करना चाहते हैं तो अब ये तरीका बहुत काम आने वाला है। आज हम आपको एंड्रॉयड, आईफोन, विंडोज और मैकओएस में अपने वाई-फाई पासवर्ड को खोजने का तरीका बता रहे हैं।

एंड्रॉइड पर वाईफाई पासवर्ड कैसे करें चेक:

Advertisement

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में सेटिंग्स ऐप खोलना है।
  • नेटवर्क और इंटरनेट पर टैप करना है।
  • इंटरनेट का चयन करना है और अपने कनेक्टेड वाईफाई नेटवर्क को खोजना है।
  • नेटवर्क नाम के बगल में गियर आइकन पर टैप करना है।
  • शेयर बटन दबाना है जो कि क्यूआर कोड आइकन के तौर पर नजर आएगा।
  • अगर पूछा जाए तो अपने डिवाइस के अनलॉक कोड या बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके ऑथेंटिकेट करना है।
  • वाईफाई पासवर्ड क्यूआर कोड के नीचे नजर आएगा।
  • यह तरीका एक्सेस शेयर करने के लिए सुविधाजनक है, क्योंकि दूसरे लोग केवल क्यूआर कोड को स्कैन करके कनेक्ट कर सकते हैं।

iOS पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे करें चेक:

Advertisement

  • सबसे पहले आपको अपने iPhone पर सेटिंग्स ऐप खोलना है।
  • फिर आपको वाई-फाई पर टैप करना है।
  • वाई-फाई पर टैप करने के बाद आपको उपलब्ध नेटवर्क की लिस्ट से टैप करना है।
  • जिस वाई-फाई नेटवर्क से आप अभी कनेक्ट हैं उसे खोजना है और उसके बगल में मौजूद "i" आइकन पर टैप करना है।
  • पासवर्ड फील्ड पर टैप करना है। अब आप फेस आईडी, टच आईडी या अपने डिवाइस के पासकोड के जरिए ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं।
  • ऑथेंटिकेशन के बाद पासवर्ड नजर आ जाएगा।
  • आप इसे दूसरों के साथ शेयर करने के लिए कॉपी पर टैप कर सकते हैं।

विंडोज पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे करें चेक:

Advertisement

  • कंट्रोल पैनल के जरिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में कंट्रोल पैनल खोलना है और नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर पर जाना है।
  • अपने एक्टिव वाई-फाई कनेक्शन के नाम पर क्लिक करना है।
  • नई विंडो में वायरलेस प्रॉपर्टीज का चयन करना है।
  • फिर उसके बाद सिक्योरिटी टैब पर जाना है।
  • पासवर्ड देखने के लिए शो कैरेक्टर वाले बॉक्स पर टिक करना है।

macOS पर वाई-फाई पासवर्ड कैसे करें चेक:

Advertisement

  • सबसे पहले आपको एप्लिकेशन और यूटिलिटिज में जाकर कीचेन एक्सेस खोलना है।
  • सर्च बार का उपयोग करके अपने वाई-फाई नेटवर्क का नाम खोजना है।
  • नेटवर्क नाम पर डबल-क्लिक करना है।
  • शो पासवर्ड वाले बॉक्स को चेक करना है।
  • कंफर्म करने के लिए अपने Mac का एडमिनिस्ट्रेटर पासवर्ड दर्ज करना है।
  • कंफर्म होने पर सेव किया गया पासवर्ड साधारण टेक्स्ट में नजर आएगा।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.