WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया

WhatsApp भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 10:29 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।
  • WhatsApp यूजर्स को चैट बैकअप करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • WhatsApp के जरिए आईओएस और एंड्रॉयड पर बैकअप बना सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/

WhatsApp भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स को चैट और फोटो, वीडियो समेत मीडिया आदि को बैकअप करने की सुविधा प्रदान करता है। कई तरीकों से यूजर्स अपनी चैट का बैकअप तैयार कर सकते हैं। आज हम एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज पर पासकी का उपयोग करके वॉट्सऐप चैट का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ बैकअप बनाने की बात कर रहे हैं। आइए वॉट्सऐप पर बैकअप करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉइड पर पासकी का उपयोग करके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ वॉट्सऐप बैकअप कैसे करें


आपको बता दें कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ वॉट्सऐप बैकअप सिर्फ एंड्रॉइड 9 या बाद के वर्जन वाले डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है।

Advertisement
  • एंड्रॉइड पर वॉट्सऐप बैकअप चालू करने के लिए सबसे पहले आपको अपना फोन में वॉट्सऐप खोलना है।
  • उसके बाद ऐप में सेटिंग्स पर जाना है और फिर चैट पर जाना है और चैट बैकअप पर जाना है।
  • फिर आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको टर्न ऑन बटन पर टैप करना है और पासकी तैयार करनी है।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना है।
  • आपके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वॉट्सऐप मैसेज का बैकअप शुरू हो जाएगा।
  • ऑप्शनल तौर पर आप 64 डिजिट की एन्क्रिप्शन की का उपयोग करने के लिए मोर ऑप्शन बटन पर क्लिक कर सकते हैं।


iOS पर पासकी का इस्तेमाल करके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ WhatsApp बैकअप कैसे करें


ध्यान देने वाली बात यह है कि आपका आईफोन iOS 16 या उससे नए वर्जन पर चल रहा है।

  • अपने iPhone पर WhatsApp बैकअप शुरू करने के लिए अपने फोन में WhatsApp खोलना है।
  • फिर आपको अपने प्रोफाइल पेज पर जाना है।
  • WhatsApp सेटिंग्स में चैट सेक्शन पर जाना है और चैट बैकअप पर टैप करना है।
  • फिर आपको बैकअप नाउ पर टैप करना है।
  • उसके बाद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप पर क्लिक करना है।
  • बैकअप चालू करना है और फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके एन्क्रिप्टेड मैसेज के लिए एक पासकी तैयार करनी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.