WhatsApp से डाउनलोड करें Aadhar card, ये है आसान तरीका

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar Card भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है।
  • WhatsApp पर Aadhaar डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो गई है।
  • आधार का उपयोग बैंकिंग, इनकम टैक्स फाइलिंग, सरकारी योजनाओं के लिए होता है।

Aadhaar कार्ड वॉट्सऐप पर भी उपलब्ध है।

Photo Credit: UIDAI

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। इस पहचान दस्तावेज का उपयोग बैंकिंग, इनकम टैक्स फाइल करने, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड वेरिफिकेशन समेत कई अन्य सर्विस के लिए किया जाता है। अब तक सिर्फ UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप का  उपयोग करके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड की जा सकती थी। मगर अब UIDAI ने इसे और भी आसान बनाते हुए WhatsApp पर डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है। अगर आप वॉट्सऐप पर आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WhatsApp पर आधार कार्ड कैसे करें डाउनलोड: WhatsApp पर आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • आपको सबसे पहले अपने वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट में MyGov हेल्पडेस्क नंबर +91-9013151515 को सेव करना है।
  • अपने फोन में WhatsApp खोलना है और इस नंबर पर Hi या Namaste लिख टाइप करके सेंड करना है।
  • अब आपको रिप्लाई में कई सारी सरकारी सर्विस का विकल्प मिलेगा।
  • विभिन्न सरकारी सर्विस की लिस्ट में डिजिटल आधार डाउनलोड विकल्प का चयन करना है।
  • फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और उसे वेरिफाई करना है।
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे फोन में दर्ज करना है।
  • जब वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा तो इसके बाद आपका आधार कार्ड आपके WhatsApp चैट पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हो जाएगा। आप उपयोग के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं, प्रिंट कर सकते हैं या फिर भविष्य के लिए सेव करके रख सकते हैं।

WhatsApp पर आधार कार्ड डाउनलोड करने के फायदे


WhatsApp पर आधार कार्ड डाउनलोड करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाने या कोई लॉगिन याद रखने की जरूरत नहीं है। वॉट्सऐप पर आधार पीडीएफ को बहुत तेजी से एक्सेस किया जा सकता है। जिन लोगों को ऐप्स या वेबसाइट उपयोग करने की ज्यादा जानकारी नहीं है वो लोग वॉट्सऐप का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही आधार कार्ड डाउनलोड हो सकता है तो यह तरीका सुरक्षित भी है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  5. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  8. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  9. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  10. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.