Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका

आज के समय में Google Chrome, Firefox, Opera, Safari और Microsoft Edge आदि लोकप्रिय वेब ब्राउजर हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2026 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Google Chrome में ब्राउजिंग डाटा क्लियर कर सकते हैं।
  • Mozilla Firefox में ब्राउजिंग डाटा डिलीट किया जा सकता है।
  • Microsoft Edge में ब्राउजिंग डाटा कैसे डिलीट हो सकता है।

Chrome में आसानी से ब्राउजिंग डाटा क्लियर किया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Christin Hume

आज के समय में Google Chrome, Firefox, Opera, Safari और Microsoft Edge आदि लोकप्रिय वेब ब्राउजर हैं, जहां पर यूजर्स वेब ब्राउज करते हैं तो ये ब्राउजर यूजर्स के द्वारा देखी गई वेबसाइट, डाउनलोड की गई फाइल और सर्च जैसी जानकारी स्टोर कर सकते हैं। यह ब्राउजिंग डाटा आपके अनुभव को बेहतर बना सकता है, लेकिन इससे प्राइवेसी संबंधी चिंताएं भी जनरेट हो सकती हैं। अगर खासतौर पर जब आप शेयर और पब्लिक टूल का उपयोग कर रहे हैं। ब्राउजिंग डाटा साफ करने से प्राइवेसी की सिक्योरिटी होती है और ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कम हो जाती है। नियमित तौर पर कैश्ड फाइल और कुकीज क्लियर करने से ब्राउजर का परफॉर्मेंस और  रिस्पॉन्सिव भी बेहतर होती है। समय के साथ स्टोर डाटा लोकेशन भी घेर सकता है, इसलिए इस जानकारी को साफ करने से ब्राउजर अच्छे तरीके से चलता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ब्राउजर से हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं।

Google Chrome में ब्राउजिंग डाटा कैसे करें क्लियर


सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में Chrome खोलना है।
फिर उसके बाद ऊपर दाएं कॉर्नर में थ्री-डॉट मीनू का चयन करना है।
उसके बाद हिस्ट्री का चयन करना है।
अब आपको डिलीट ब्राउजिंग डाटा पर क्लिक करना है।
अब टाइम रेंज का चयन करना है, जिसमें आखिरी घंटा, पिछले 24 घंटे या उससे अधिक शामिल हैं।
डिलीट डाटा पर क्लिक करना है।

Mozilla Firefox में ब्राउजिंग डाटा कैसे करें डिलीट


सबसे पहले आपको अपने फोन में Firefox खोलना है।
अब आपको मीनू बटन पर क्लिक करना है।
हिस्ट्री का चयन करना है।
रिसेंट हिस्ट्री को क्लियर करना है।
ब्राउजिंग और डाउनलोड हिस्ट्री, क्लियर साइट और डाउनलोड हिस्ट्री और कुकीज और साइट डाटा जैसी हिस्ट्री डिलीट करने के लिए चेक बॉक्स का चयन करना है।
अब आपको ओके पर क्लिक करना है।

Microsoft Edge में ब्राउजिंग डाटा कैसे करें डिलीट


सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में Microsoft Edge खोलना है।
फिर उसके बाद थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करना है।
फिर आपको हिस्ट्री का चयन करना है।
डिलीट ऑप्शन का चयन करना है।
चूज वॉट टू क्लियर पर टैप करना है।
क्लियर का चयन करना है।

Safari में ब्राउजिंग हिस्ट्री कैसे करें क्लियर


सबसे पहले आपको अपने फोन में Safari खोलना है।
उसके बाद मीनू बार में हिस्ट्री का चयन करना है और हिस्ट्री क्लियर करनी है।
अब आपको टाइम रेंज का चयन करना है।
क्लियर हिस्ट्री का चयन करना है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.