Smartphone की सफाई इस तरह करें, तो नहीं होगी कोई दिक्कत ...

यहां पर हम आपको स्मार्टफोन को साफ करने का सही तरीका बता रहे हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2025 08:31 IST
ख़ास बातें
  • हाथ स्मार्टफोन की स्क्रीन पर भी बार-बार लगते हैं।
  • ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्मार्टफोन की पूरी सफाई हो।
  • स्क्रीन और रियर पैनल की सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

स्मार्टफोन की स्क्रीन के साथ-साथ इसके केस आदि की सफाई होना भी जरूरी होता है।

Photo Credit: iStock/Jacob Wackerhausen

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी डिवाइस बन चुका है। इसे हम आसानी से अपने साथ हमेशा रख सकते हैं। यह सरलता से जेब में फिट हो जाता है और कहीं भी ले जाया जा सकता है। हम दिन-रात इसका बार-बार इस्तेमाल करते हैं। न केवल घर में बल्कि घर से बाहर, ट्रेवल करते समय, बसों में, ट्रेनों में, पब्लिक प्लेस में और ऐसी ही न जानें कितनी जगहें। 

ऐसे में हमारे हाथ सब जगह लगते हैं, और यही हाथ स्मार्टफोन की स्क्रीन पर भी बार-बार लगते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्मार्टफोन की स्क्रीन के साथ-साथ इसकी पूरी सफाई हो। न सिर्फ स्मार्टफोन के सही से चलते रहने के लिए, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह अत्यंत आवश्यक है कि स्मार्टफोन साफ रहे और किटाणु रहित रहे। यहां पर हम आपको स्मार्टफोन को साफ करने का सही तरीका बता रहे हैं जिससे आपका स्मार्टफोन बहुत जल्दी खराब नहीं होगा और विभिन्न तरह के किटाणु, बैक्टीरिया आदि से भी बीमारी फैलने का खतरा नहीं रहेगा। 

Advertisement

स्मार्टफोन की सफाई करने का सही तरीका

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को बंद कर दें और फोन का कवर/केस हटा दें।  
स्क्रीन और रियर पैनल की सफाई के लिए माइक्रोफाइबर वाला कपड़ा लें। 
लिक्विड के तौर पर आप 70% आइसोप्रोपाइल अल्कोहल वाइप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर हल्के से गीले कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चार्जिंग पोर्ट को साफ करने के लिए किसी नर्म ब्रिसल वाले ब्रश या क्यू-टिप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान दें कि पोर्ट में किसी तरह का लिक्विड न जाने पाए। 
पोर्ट और अन्य सुराग जैसे स्पीकर ग्रिल आदि को साफ करने के लिए कभी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे फोन को नुकसान हो सकता है। 

स्मार्टफोन केस की सफाई भी जरूरी

स्मार्टफोन का केस साफ करना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि मुख्य रूप से केस ही है जिस पर हमारा पूरा हाथ बार-बार स्पर्श करता है और इसमें ज्यादा बैक्टीरिया की पकड़ हो सकती है। 
प्लास्टिक या ग्लास केस को आप साबुन के पानी में डुबाकर साफ कर सकते हैं या फिर कीटाणुनाशक वाइप से भी इसकी सफाई की जा सकती है। 
चमड़े के केस के लिए लेदर क्लीनर का इस्तेमाल करना सही रहता है। जब केस पूरा सूख जाए तभी उसे दोबारा फोन पर चढ़ाएं। 

Advertisement

क्या न करें

स्मार्टफोन पर सीधे क्लीनिंग स्प्रे से छिड़काव न करें।
ध्यान दें कि फोन में बहुत अधिक नमी न जाए, यह अंदरूनी पार्ट्स को खराब कर सकती है। 
फोन की स्क्रीन को या बैक पैनल को बहुत जोर से न रगड़ें। इससे स्क्रैच पड़ सकते हैं। 
साधारण पानी के भरोसे न रहें। कीटाणुनाशक वाइप या ब्लीच-मुक्त कीटाणुनाशक वाइप का इस्तेमाल सबसे बेहतर रहता है। यह बैक्टीरिया को भी खत्म करता है और स्क्रीन को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.