PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

EPFO यूजर्स को नियोक्ता की मंजूरी के बिना ऑनलाइन PF निकालने की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2026 11:40 IST
ख़ास बातें
  • EPFO कर्मचारियों के लिए PF, पेंशन और बीमा का प्रबंधन करता है।
  • EPFO यूजर्स को नियोक्ता की बिना मंजूरी ऑनलाइन PF निकास की सुविधा देता है।
  • EPFO भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय है।

EPFO कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन और बीमा योजनाओं का प्रबंधन करता है।

Photo Credit: EPFO

EPFO यूजर्स को नियोक्ता की मंजूरी के बिना ऑनलाइन PF निकालने की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, इसके लिए केवाईसी पूरी तरह से वेरिफाई होना चाहिए। नए ईपीएफओ 3.0 फ्रेमवर्क के तहत अब बिना नियोक्ता की अनुमति के भी पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है। आपको बता दें कि पहले अधिकतर पीएफ क्लैम के लिए नियोक्ता का वेरिफाई करना अनिवार्य था, जिससे अक्सर देरी हो जाती थी। अब संस्थान ने सिस्टम में आधार-लिंक्ड ऑथेंटिकेशन को इंटीग्रेट कर दिया है। इससे अब ईपीएफओ ओटीपी-बेस्ड सिस्टम का उपयोग करके यूजर्स को वेरिफाई कर सकता है। अगर आप भी पीएफ निकालने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बिना नियोक्ता की मंजूरी के पीएफ निकालने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर UAN, आधार, PAN और बैंक डिटेल सही तरीके से लिंक और वेरिफाइड हैं तो ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन के जरिए ईपीएफओ मेंबर पोर्टल का उपयोग करके पीएफ विड्रॉल प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

ऑनलाइन PF क्लेम के लिए ऐसे करें आवेदन:

सबसे पहले आपको EPFO मेंबर पोर्टल पर जाकर अपना UAN एक्टिव करना है। यह सुनिश्चित करना है कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव हो गया है। इसके अलावा KYC सेक्शन में जाकर यह सुनिश्चित करना है कि आपका आधार, पैन और बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट और वेरिफाइड हैं।

  • अब आपको EPFO मेंबर ई-सर्विस पोर्टल खोलना है और अपने UAN और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना है।
  • उसके बाद आपको मैनेज सेक्शन पर जाना है और केवाईसी का चयन करना है।
  • फिर आपको यह चेक करना है कि आपका आधार, पैन और बैंक डिटेल अप्रूव्ड नजर आ रहे हैं या नहीं।
  • क्लेम सबमिट करने के लिए ऑनलाइन सर्विस पर जाना है और उसके बाद क्लेम पर जाना है।
  • अब आपको फुल सैटलमेंट, पेंशन विड्रॉल या आंशिक पीएफ विड्रॉल के लिए आवेदन करने जैसे कि किसी एक कैटेगरी का चयन करना है।
  • ईपीएफओ द्वारा आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। अपनी विड्रॉल रिक्वेस्ट को ऑथेंटिकेट करने के लिए ओटीपी दर्ज करना है।
  • क्लेम सबमिट होने के बाद यूजर्स ट्रैक क्लेम स्टेटस पर जाकर स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to Claim PF Online, EPFO, PF, How to, Tech Guide, Tips and Trick

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.