अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम

अगर नेटवर्क कवरेज ठीक नहीं है तो बार-बार कॉल ड्रॉप से लेकर खराब इंटरनेट स्पीड जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 10:28 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पोर्टल्स से ऑनलाइन 5G नेटवर्क कवरेज को चेक किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन पोर्टल्स इंटरैक्टिव कलर-कोडेड मैप्स की सुविधा प्रदान करते हैं।
  • सीधे अपने फोन पर सिग्नल कितना मजबूत है यह देख सकते हैं।

स्टेबल नेटवर्क कवरेज से कॉल ड्रॉप की समस्या नहीं रहती है।

Photo Credit: Pexels/fauxels

अगर नेटवर्क कवरेज ठीक नहीं है तो बार-बार कॉल ड्रॉप से लेकर खराब इंटरनेट स्पीड जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आपको इमरजेंसी में कभी किसी को कॉल करने की जरूरत हुई या कुछ  सर्च करना पड़ा तो स्टेबल नेटवर्क कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको अपने शहर या किसी जगह जहां आप ट्रैवल करने जा रहे हैं तो उसके सबसे कम नेटवर्क वाले एरिया और बेहतर नेटवर्क वाले एरिया के बारे में पता होना चाहिए। भारत में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी अधिकतर टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को को अपने वेब पोर्टल के जरिए ऑनलाइन 5G नेटवर्क कवरेज चेक करने की सुविधा प्रदान करती हैं।

ऑनलाइन 5G कवरेज चेक करने का लाभ
अगर आपको किसी खास इलाके में 5G नेटवर्क कवरेज चेक करना है तो आपको उस जगह पर मौजूद होना होगा जो कि मुमकिन नहीं है। इसलिए कंपनी के खास पोर्टल्स के जरिए ऑनलाइन 5G नेटवर्क कवरेज चेक करने आपको मदद मिलेगी। ये ऑनलाइन पोर्टल्स सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरैक्टिव कलर-कोडेड मैप्स की सुविधा प्रदान करते हैं। वैसे तो आप सीधे अपने फोन पर सिग्नल कितना मजबूत है यह देख सकते हैं, लेकिन आपके फोन पर दिखने वाले नेटवर्क बार अक्सर पूरी जानकारी नहीं देते हैं।

Advertisement

आप अपने शहर या जिस शहर में यात्रा कर रहे हैं वहां पर Jio, Vi या Airtel कीर 5G नेटवर्क कवरेज कैसे चेक करें:

अपने इलाके में Jio 5G नेटवर्क कवरेज ऑनलाइन कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आपको Jio के कवरेज पोर्टल पर जाना है।
  • उसके बाद स्क्रीन के ऊपर-बाएं कॉर्नर से 4G + 5G, 5G या 4G ऑप्शन का चयन करना है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सी कवरेज जानकारी चाहते हैं।
  • अगर आप सिर्फ Jio का 5G नेटवर्क कवरेज देखना चाहते हैं तो 5G बटन पर टैप करना है।
  • अब अपने इलाके में कवरेज चेक करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स में अपना एड्रेस या इलाके का पिन कोड दर्ज करना है।
  • इसके अलावा अपनी GPS लोकेशन इस्तेमाल करने की परमिशन देने के बाद आप यूज योर करंट लोकेशन बटन पर टैप कर सकते हैं।

अपने इलाके में Airtel 5G नेटवर्क कवरेज ऑनलाइन कैसे करें चेक

Advertisement
  • सबसे पहले आपको Airtel नेटवर्क कवरेज पोर्टल पर जाना है।
  • अब आपको उस नेटवर्क का चयन करना होगा जिसका कवरेज आप चेक करना चाहते हैं। जैसे कि एयरटेल 2G, 4G और 5G नेटवर्क के बारे में जानकारी देता है।
  • Airtel का 5G नेटवर्क कवरेज देखने के लिए हरे रंग में दिख रहे 5G बटन पर क्लिक करना है।
  • अब अपने इलाके में कवरेज चेक करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स में अपना एड्रेस या इलाके का पिन कोड दर्ज करना है।
  • इसके अलावा अपनी GPS लोकेशन इस्तेमाल करने की परमिशन देने के बाद आप यूज योर करंट लोकेशन बटन पर टैप कर सकते हैं।

अपने इलाके में Vi 5G नेटवर्क कवरेज ऑनलाइन कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आपको Vi कवरेज पोर्टल पर जाना है।
  • फिर उसके बाद स्क्रीन के नीचे-बाए कॉर्नर में दिख रहे ड्रॉप-डाउन मेनू पर जाना है।
  • उसके बाद उस नेटवर्क का चयन करना है, जिसका कवरेज आप अपने इलाके में चेक करना चाहते हैं।
  • अगर आप सिर्फ 5G नेटवर्क कवरेज देखना चाहते हैं तो 5G बटन पर टैप करना है।
  • अब अपने इलाके में कवरेज चेक करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स में अपना एड्रेस या इलाके का पिन कोड दर्ज करना है।
  • इसके अलावा अपनी GPS लोकेशन इस्तेमाल करने की परमिशन देने के बाद आप यूज योर करंट लोकेशन बटन पर टैप कर सकते हैं।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.