WhatsApp के QR कोड फीचर से ऐसे करें सीक्रेट चैट, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 सितंबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है।
  • WhatsApp एक क्यूआर कोड वाला फीचर भी प्रदान करता है।
  • WhatsApp के क्यूआर कोड से चैट करने का विकल्प मिलता है।

WhatsApp QR Code चैट करने की सुविधा देता है।

Photo Credit: Unsplash/Christian Wiediger

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप भी वॉटसऐप का इस्तेमाल करते हैं और अब तक इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां वॉट्सऐप जो कि वॉयस कॉलिंग,वीडियो कॉलिंग, टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ फोटो,वीडियो और डॉक्यूमेंट फाइल आदि को एक दूसरे के साथ साझा करने की सुविधा प्रदान करता है, वह एक क्यूआर कोड वाला फीचर भी प्रदान करता है, जिससे आप उन लोगों के साथ साझा कर सकते हैं, जिनके पास आपका नंबर नहीं है। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp के इस फीचर का उपयोग आप उन लोगों के साथ चैट करने के लिए कर सकते हैं जो कि आपके संपर्क में नहीं हैं या फिर किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि पर मिले हैं, उन्हें क्यूआर कोड शेयर करके चैट कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें आपका नंबर सेव करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके दोस्त और परिवार के लोग आपके वॉट्सऐप QR कोड को स्कैन करके आपको WhatsApp पर कॉन्टैक्ट के तौर पर भी जोड़ सकते हैं। आपका QR कोड तब तक खत्म नहीं होगा जब तक आप इसे रीसेट नहीं करते या अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट नहीं करते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि अपना वॉट्सऐप QR कोड सिर्फ भरोसेमंद लोगों के साथ ही शेयर करना चाहिए। क्योंकि आपके वॉट्सऐप क्यूआर कोड को अन्य लोगों को फॉरवर्ड भी किया जा सकता है, जिससे कोड को स्कैन करके आपको कॉन्टैक्ट के तौर पर जोड़ा जा सकता है और चैट शुरू की जा सकती है।

WhatsApp का QR कोड फीचर कैसे करें इस्तेमाल:

WhatsApp के QR कोड चैट बॉक्स फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या टैबलेट आदि डिवाइस में WhatsApp को खोलना है।

डिवाइस में वॉट्सऐप खोलने के बाद आपको दाईं ओर नजर आ रही सेटिंग्स में जाना है।

सेटिंग्स में जाने के बाद आपको अपने नाम के पास नजर आ रहे QR ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Advertisement

QR कोड पर क्लिक करते ही पूरा QR खुलकर सामने आ जाएगा जो कि एक चैट बॉक्स है, जिसके जरिए आपको किसी व्यक्ति के साथ चैट कर सकते हैं।

Advertisement

आप इस QR कोड को किसी भी व्यक्ति के साथ चैट करने के लिए साझा कर सकते हैं जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेज, एक्स आदि जैसी अन्य ऐप्स शामिल हैं।

Advertisement

अगर आपको लगता है कि आपने इस QR कोड को कई लोगों के साथ साझा कर दिया है और बहुत समय हो गया है तो आप QR कोड के नीचे नजर आ रहे Reset QR code पर क्लिक करके इसे बदल सकते हैं, जिसके बाद पुराना क्यूआर कोड काम में नहीं आ पाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.