Amazon इंडिया की प्राइम मेंबरशिप को ऐसे करें रद्द

भारत में यह मेम्बरशिप 399 रुपये प्रति तीन माह या 999 रुपये प्रति वर्ष के शुल्क के साथ मिलती है। हालांकि यूएस की तुलना में भारत के अंदर यह काफी सस्ती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मई 2021 16:16 IST
ख़ास बातें
  • प्राइम मेंबर्स को कंपनी देती है कई तरह के लाभ
  • भारत में 3 महीने का सदस्यता शुल्क 329 रुपये और वार्षिक शुल्क 999 रुपये है
  • यूएस में 3 माह का सदस्यता शुल्क 960 रुपये और वार्षिक शुल्क 8760 रुपये है

अमेजॉन वेबसाइट या एमेजॉन मोबाइल ऐप के द्वारा प्राइम मेंम्बरशिप की जा सकती है रद्द

Amazon प्राइम सदस्यता को रद्द करना काफी सरल है और यह प्रक्रिया कुछ स्टेप्स में पूरी हो जाती है। अमेजॉन अपने प्राइम कस्टमर्स को कई तरह के फायदे देती है। इसमें एक दिवसीय और दो दिवसीय डिलीवरी, रेगुलर सेल और लाइटिंग डील्स में नॉन प्राइम मेंबर से पहले एक्सेस और स्टैंडर्ड डिलीवरी के लिए कोई भी मिनिमम ऑर्डर की बाध्यता नहीं होती है। इस यूएस कंपनी के प्राइम मेंम्बर्स को और भी कई लाभ मिलते हैं। इनमें प्राइम म्यूजिक, प्राइम वीडियो और प्राइम रीडिंग शामिल हैं। योग्य गंतव्य स्थानों के लिए प्राइम मेंम्बर्स को कंपनी उसी दिन डिलीवरी की सुविधा भी देती है।

किसी कारण से आप अपनी प्राइम मेम्बरशिप को कैंसिल करवाना चाहें तो करवा सकते हैं। एक बड़ा कारण इसकी कीमत हो सकती है। भारत में यह मेम्बरशिप 329 रुपये प्रति तीन माह या 999 रुपये प्रति वर्ष के शुल्क के साथ मिलती है। हालांकि यूएस की तुलना में भारत के अंदर यह काफी सस्ती है। यूएस में यह सदस्यता $12.99 (लगभग 960 रुपये) प्रति माह के शुल्क पर मिलती है। वहां पर इसका वार्षिक शुल्क $119 (लगभग 8,760 रुपये) है। इस कीमत पर शायद आप इसके साथ न जुड़े रहना चाहें।

यहां पर ध्यान देने योग्य बात है कि जिस तिथि से आपने जितने समय के लिए सदस्यता ली है, कैंसिल करवाने के बाद भी वह उतने समय तक जारी रहेगी। इसका अर्थ है कि उदाहरणार्थ यदि आपने तीन महीने की सदस्यता ली है और एक महीने के बाद आप उसे रद्द करना चाहते हैं तो उसके पश्चात् भी वह दो महीने तक जारी रहेगी। इसलिए सदस्यता रद्द करने का लाभ यही होता है कि अवधि पूरी होने के बाद जब ऑटो रिन्यू का समय होता है तो उस समय पर सदस्यता बंद हो जाती है और ऑटो रिन्यूअल रुक जाता है। हालांकि कस्टमर अमेजॉन की ऐप या वेबसाइट के द्वारा इसके ग्राहक सेवा विभाग से सदस्यता को रद्द करने के लिए कह सकते हैं।

यदि आप स्वयं से ही अपनी मोबाइल ऐप या कम्प्यूटर के माध्यम से सदस्यता रद्द करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।
Advertisement
 

How to cancel your Amazon Prime membership

नीचे दिए गए स्टेप्स के द्वारा आप अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप को इसकी वेबसाइट पर जाकर रद्द कर सकते हैं। यदि ऐप द्वारा कैंसिल करने के स्टेप्स जानना चाहतें हैं तो इसके आगे देखें।
  1. कस्टमर Amazon.in वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगइन करें।
  2. सबसे ऊपर बाईं ओर हैम्बर्गर मेन्यू पर क्लिक करके Your Account को सिलेक्ट करें।
  3. अब Prime ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Manage membership लिंक पर क्लिक करें। यहां पर एक ड्रॉप-डाउन लिस्ट आपको दिखेगी। यहां Manage Membership को सिलेक्ट करें।
  5. अब End membership ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  6. अब अमेज़ॉन आपको एक स्क्रीन दिखाती है जिसमें आपको बताया जाएगा कि मेंबरशिप लेने के समय से आपने अपनी डिलीवरी फीस में लगने वाला कितना पैसा बचाया है।
  7. अब Continue to Cancel पर क्लिक कर दें।

अब आपको एक स्क्रीन दिखाई पड़ती है जिस पर End on (आपकी प्राइम मेंबरशिप की एक्सपायरी डेट) बटन होगा। अब रिन्यू डेट पर आते ही आपकी प्राइम मेंबरशिप निश्चित तौर पर रद्द हो जाएगी।
Advertisement
 
सदस्यता के रिन्यू होने के तीन दिन पहले यदि आप एक रिमाइंडर पाना चाहते हैं तो Remind me later बटन पर क्लिक कर सकते हैं। सदस्यता लेने के समय भी अमेजॉन पर तीन दिन तक आपको End Now बटन दिखाई पड़ता है। यदि आप पहले तीन दिनों में इस सेवा से स्वयं को संतुष्ट नहीं पाते हैं तो आप तत्काल ही सदस्यता को रद्द कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी सदस्यता की शेष अवधि या पूर्ण अवधि के लिए आपको रिफंड कर देती है। यह रिफंट एक क्रेडिट नोट के द्वारा किया जाता है।
 

How to cancel your Amazon Prime membership using the app

  1. ऐप के द्वारा स्मार्टफोन से अपनी अमेजॉन सदस्यता को रद्द करने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
  2. अपने फोन में अमेजॉन ऐप पर जाएं।
  3. उसके बाद नीचे की ओर दाहिनी तरफ दिए हैम्बर्गर मेन्यू बटन पर क्लिक करें।
  4. अब प्राइम पर टैप करें।
  5. प्राइम टाइटल के सामने लिखे Manage My Membership पर क्लिक करें।
  6. अब Manage membership ड्रॉप डाउन मेन्यू पर टैप करें और फिर Manage Membership ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  7. यहां पर End membership पर दबाएं।
  8. अब स्क्रीन पर आपको दिखाया जाएगा कि सदस्यता लेने के बाद से आपने डिलीवरी पर कितनी फीस की बचत की। इस सक्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल डाउन करें।
  9. यहां पर Continue to Cancel पर टैप करें और फिर End on (आपकी प्राइम मेंम्बरशिप की समाप्ति तिथि) बटन पर क्लिक करें।
    
Advertisement
यहां पर ध्यान देने योग्य बात है कि एक बार प्राइम सदस्यता को रद्द करने पश्चात् आप प्राइम वीडियो या प्राइम म्यूजिक जैसी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon Prime, Amazon Prime app, Amazon Prime customers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.