IRCTC से स्मार्टफोन के द्वारा ऐसे करें ट्रेन टिकट बुक

स्मार्टफोन के द्वारा ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के ऐप स्टोर से IRCTC Rail Connect ऐप को डाउनलोड करना होगा। यदि आप नए यूजर हैं तो आपको प्रक्रिया शुरू करने से अपना पंजीकरण यहां पर करना होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 मई 2021 11:26 IST
ख़ास बातें
  • IRCTC Rail Connect ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है
  • सीट उपलब्धता स्लीपर क्लास, एसी और कई श्रेणियों में विभाजित होती है
  • बुक की गई टिकट को ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में देखा जा सकता है

यूजर एक समय में 6 व्यस्क और 2 शिशुओं के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं

IRCTC का वेब पोर्टल यात्रियों की ट्रेन टिकट बुक करने और संबंधित अन्य सेवाओं का लाभ लेने में भी काफी मददगार है। इस पोर्टल एक ऐप भी बनाई गई है जिससे कि यात्रियों को ट्रेन की टिकट बुक करने और अधिक सुविधा होती है। इंडियन रेलवे केटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) भारत में अन्तर्नगरीय और अन्तर्राज्यीय ट्रेवल बुकिंग हैंडल करता है। IRCTC की वेबसाइट और एप के अलावा भी यूजर Paytm, MakeMyTrip, Cleartrip, RailYatri, Confirmtkt और अन्य कई ऐग्रीगेटर द्वारा ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं।
 

How to book online IRCTC train tickets on mobile

स्मार्टफोन के द्वारा ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के ऐप स्टोर से IRCTC Rail Connect ऐप को डाउनलोड करना होगा। यदि आप नए यूजर हैं तो आपको प्रक्रिया शुरू करने से अपना पंजीकरण यहां पर करना होगा। इसके अलावा यूजर अपने मोबाइल ब्राउजर के द्वारा IRCTC वेब पोर्टल पर भी जा सकते हैं मगर रजिस्ट्रेशन वहां भी अनिवार्य है। IRCTC mobile app के द्वारा ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
Advertisement

IRCTC Rail Connect ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करने के बाद उसे अपने स्मार्टफोन में इन्स्टॉल कर लें। वहां नए पंजीकरण के बाद मिली जानकारी के द्वारा लॉग इन कर लें।  
यहां पर आप होम पर पेज पर Plan My Bookings पर क्लिक करें। फिर प्रस्थान स्टेशन और गंतव्य स्टेशन की जानकारी भरें। आप उसी तिथि में भरें जिस तिथि में ट्रेवल करना चाहते हैं। फिर Search Trains पर क्लिक कर दें।
Advertisement

तत्पश्चात् प्रस्थान समय और उपलब्धता/अनुपलब्धता के अनुसार ट्रेन की एक सूचि आपके सामने आ जाएगी। सीट उपलब्धता स्लीपर क्लास, एसी और कई श्रेणियों में विभाजित होती है।     
यहां पर वांछित श्रेणी पर क्लिक करें और आपको उस टिकट का मूल्य दिखाई पड़ जाएगा। एक बार ट्रेन और श्रेणी का चयन करने के बाद आप Passenger Details पर क्लिक करें।
Advertisement

एक बार की बुकिंग के समय आप 6 व्यस्क और 2 शिशु के लिए बुक करवा सकते हैं। IRCTC आपसे गंतव्य स्थान का पता भी पूछता है। यहां पर अपना विवरण भरें और चेक बॉक्स में accept the terms and conditions के सामने क्लिक कर दें। उसके बाद Review Journey Details पर क्लिक करें।
यहां पर आप सारी जानकारी को दोबारा से जांच लें। यदि आप अपने द्वारा भरी गई जानकारी और उपलब्ध ट्रेन विवरण से संतुष्ट हैं तो पेज सबसे नीचे CAPTCHA भरने के बाद Proceed to Pay पर क्लिक कर दें।
Advertisement

आप यहां पर पेमेंट के लिए मोबाइल वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। एक बार पेमेंट होने के पश्चात् यूजर अपनी बुक की गई टिकट को ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में देख सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.