गूगल वॉलेट में आधार कार्ड कैसे करें ऐड: ये है आसान प्रक्रिया

अगर आप गूगल वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसमें एक नया फीचर आ गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 11:28 IST
ख़ास बातें
  • गूगल वॉलेट ऐप में भारत में एक और अपग्रेड शामिल किया है।
  • अब आप गूगल वॉलेट ऐप में अपना आधार कार्ड भी ऐड कर सकते हैं।
  • Google Wallet में आधार डिजिटल के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं।

Google Wallet में आधार डिजिटल के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Karthik Balakrishnan

अगर आप गूगल वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसमें एक नया फीचर मिलने वाला है। हाल ही में कंपनी ने गूगल वॉलेट ऐप में भारत में एक और अपग्रेड शामिल किया है। अब आप गूगल वॉलेट ऐप में अपना आधार कार्ड भी ऐड कर सकते हैं। इस फीचर को चालू करने के लिए कंपनी ने UIDAI के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ भी साझेदारी हुई है, जहां आप उम्र और पहचान वेरिफिकेशन के लिए अपना आधार कार्ड दिखा सकते हैं। आप Google Wallet में आधार डिजिटल के फीचर्स और उपयोग के बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन पर Google Wallet में अपना आधार कार्ड ऐड करना चाहते हैं तो यहां स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया जान सकते हैं।

Aadhaar Card को गूगल वॉलेट में ऐड करने के फायदे

Advertisement

अगर आप अपना आधार कार्ड साथ ले जाना भूल जाते हैं तो आप इसे गूगल वॉलेट ऐप पर दिखा सकते हैं। इसके अलावा इससे आधार कार्ड खोने की संभावना भी नहीं रहती है। इससे आपको अपने आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी भी दूसरों को भेजने की जरूरत नहीं होगी, जिससे भी गलत इस्तेमाल का खतरा रहता था।

आधार ऐप से Google Wallet में आधार कार्ड कैसे करें ऐड:

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में आधार ऐप खोलना है। अगर ऐप डाउनलोड नहीं करना है तो गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन पर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आधार ऐप खोलने के बाद ऐप में साइन इन करना है और अपना आधार नंबर डालकर अपनी पहचान वेरिफाई करनी है।
  • आपको अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, उसे दर्ज करके लॉग इन करना है।
  • अब ऐड टू वॉलेट बटन पर टैप करना है और Google Wallet का चयन करना है।
  • फिर आपको कंटीन्यू बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको गूगल वालेट में आधार ऐड करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना है।

Google Wallet ऐप से आधार कार्ड कैसे करें ऐड:

Advertisement
  • Google Wallet ऐप के जरिए Google Wallet में अपना आधार ऐड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन पर ऐप डाउनलोड करना है।
  • डाउनलोड होने के बाद Google Wallet ऐप खोलना है।
  • फिर स्क्रीन के निचले मौजूदा दाएं कॉर्नर पर + बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आधार बटन पर टैप करना होगा।
  • फिर उसके बाद आपको आधार ऐप पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • आधार ऐप सेक्शन की स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.