Facebook प्रोफाइल ऐसे लॉक करें

आप अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करना चाहते हैं, तो आप इसे मोबाइल ऐप या अपने ब्राउज़र से कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जनवरी 2022 16:18 IST
ख़ास बातें
  • लॉक करने के बाद प्रोफ़ाइल का सीमित हिस्सा ही दिखाई देगा।
  • Facebook प्रोफ़ाइल को अनलॉक करने के स्टेप्स भी समान हैं।
  • फेसबुक डेस्कटॉप वर्जन में आपकी प्रोफ़ाइल को लॉक करने का विकल्प नहीं है।

iOS यूजर अपने प्रोफाइल को लॉक करने के लिए डेस्कटॉप वर्कअराउंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या आप अपने Facebook अकाउंट के लिए अधिक प्राइवेसी चाहते हैं? अगर हां, तो आप अपनी प्रोफ़ाइल को लॉक करके अपने फेसबुक अकाउंट को और ज्यादा प्राइवेट तरीके से रख सकते हैं। आपकी प्रोफ़ाइल को लॉक करने से, जो लोग आपकी फ़ेसबुक फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें प्रोफ़ाइल का सीमित हिस्सा ही दिखाई देगा। लॉक्ड प्रोफ़ाइल टाइमलाइन पर फ़ोटो और पोस्ट, प्रोफ़ाइल पिक्चर और कवर फ़ोटो, स्टोरी और नई पोस्ट केवल उन लोगों को दिखाएगी जो फ्रेंड लिस्ट में हैं। साथ ही, आपकी 'पब्लिक' पोस्ट अब सार्वजनिक नहीं होंगी और केवल फ्रेंड्स को दिखाई देंगी।

यदि आप अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करना चाहते हैं, तो आप इसे मोबाइल ऐप या अपने ब्राउज़र से कर सकते हैं। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि फेसबुक के डेस्कटॉप वर्जन में आपकी प्रोफ़ाइल को लॉक करने का विकल्प नहीं है, लेकिन उसका एक समाधान है। साथ ही, यह फीचर एंड्रॉइड ऐप तक ही सीमित है। आप अपने फेसबुक प्रोफाइल को कैसे लॉक कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें- 
 

Lock Facebook profile via mobile app

Facebook app खोलें और अपनी प्रोफाइल पर टैप करें।
Add to Story के आगे तीन बिंदु वाले मेनू आइकन पर टैप करें।
यहां, आपको एक Lock Profile ऑप्शन मिलता है, उस पर टैप करें।
Advertisement
अगला पेज आपको एक संक्षिप्त जानकारी देगा कि यह Lock Your Profile ऑप्शन के साथ कैसे काम करता है, उस पर टैप करें।
आपको एक पॉप-अप दिखना चाहिए जो कहता है कि You Locked Your Profile, यहां OK पर टैप करें।
 

Lock Facebook profile via desktop

आपके ऐप को ब्राउज़र से लॉक करने का कोई सीधा तरीका नहीं है, एक वर्कअराउंड है जिसका उपयोग आप तब कर सकते हैं जब आपके पास ऐसा करने के लिए मोबाइल ऐप न हो:
Advertisement
https://www.facebook.com/ पर जाएं। 
अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करें और URL में, 'www' को 'm' से बदलें ताकि URL अब m.facebook.com/yourprofilename हो जाए। 
यह आपको आपके डेस्कटॉप ब्राउजर पर फेसबुक के मोबाइल वर्जन पर ले जाएगा और आपको Edit Profile ऑप्शन के बगल में एक थ्री डॉट मेन्यू दिखाई देगा।
Advertisement
तीन डॉट वाले मेन्यू में आपको Lock Profile ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
एंड्रॉइड वर्जन की तरह ही, यह अगला पेज आपको दिखाएगा कि लॉकिंग कैसे काम करती है, जिसमें सबसे नीचे Lock Your Profile विकल्प है। इस पर क्लिक करें।
आपकी प्रोफ़ाइल अब लॉक हो गई है।
Advertisement
iOS यूजर अपने प्रोफाइल को लॉक करने के लिए डेस्कटॉप वर्कअराउंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। या एंड्रॉइड डिवाइस का इंतजाम करके अपने प्रोफाइल को लॉक करने के लिए बताए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं। 
यदि आप अपनी Facebook प्रोफ़ाइल को अनलॉक करना चाहते हैं, तो मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर स्टेप्स समान हैं। Lock Profile ऑप्शन की जगह पर अब आपको एक Unlock Profile ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें और अगली स्क्रीन पर Unlock दबाएं। आप अपनी प्रोफ़ाइल को अनलॉक करने के तरीके के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी देखेंगे और सबसे नीचे अपनी प्रोफ़ाइल को अनलॉक करने का विकल्प देखेंगे, उस पर क्लिक करें और आपकी प्रोफ़ाइल अनलॉक हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , How to lock facebook profile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.