Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत

Zebronics ने भारत में Party Fyre 800 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। इसमें 160W RMS आउटपुट, Quad Driver ऑडियो सिस्टम, 2 वायरलेस माइक्रोफोन, Bluetooth 5.3 और 9 RGB लाइटिंग मोड्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Party Fyre 800 में 160W RMS आउटपुट और Quad Driver ऑडियो सिस्टम मौजूद
  • स्पीकर के साथ Karaoke के लिए 2 वायरलेस माइक्रोफोन मिलते हैं
  • 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Reliance Digital के जरिए उपलब्ध है

Zebronics Party Fyre 800 का इंट्रोडक्टरी प्राइस 14,999 रुपये है

Photo Credit: Zebronics

Zebronics ने भारत में अपना नया Party Fyre 800 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर 160W RMS आउटपुट, क्वाड ड्राइवर ऑडियो सिस्टम, Bluetooth 5.3, TWS और डुअल वायरलेस माइक्रोफोन जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 9 RGB लाइटिंग मोड्स और गिटार इनपुट भी दिया गया है, जिससे यह कराओके और पार्टी के लिए एक ऑल-इन-वन ऑडियो डिवाइस बन जाता है।

Zebronics Party Fyre 800 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्पीकर फिलहाल Reliance Digital के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया है।

Zebronics Party Fyre 800 में 160W RMS ऑडियो आउटपुट के लिए क्वाड ड्राइवर स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें दो 16.51cm फुल-रेंज ड्राइवर और 6cm ट्वीटर शामिल हैं। स्पीकर 30Hz से 18kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स को सपोर्ट करता है और MP3, FLAC, WMA और WAV ऑडियो फॉर्मेट्स चला सकता है। इसके अलावा ट्रू वायरलेस स्टीरियो फीचर की मदद से दो कंपैटिबल Party Fyre 800 स्पीकर्स को जोड़कर स्टीरियो साउंड का अनुभव लिया जा सकता है।

कराओके पसंद करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने इसमें दो वायरलेस माइक्रोफोन दिए हैं। स्पीकर में माइक्रोफोन रिकॉर्डिंग, 6.3mm माइक्रोफोन इनपुट और 6.3mm गिटार इनपुट भी मिलता है। साथ ही स्पीकर पर वॉल्यूम, माइक्रोफोन वॉल्यूम, इको, गिटार वॉल्यूम, बास और ट्रेबल के लिए अलग-अलग कंट्रोल्स दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Zebronics Party Fyre 800 में Bluetooth 5.3, USB और 3.5mm AUX का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 9 RGB लाइटिंग मोड्स दिए गए हैं, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर लाइटिंग इफेक्ट्स दिखाते हैं।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर 50% वॉल्यूम और RGB लाइट्स बंद होने पर 6 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। इसे लगभग 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है और इसमें रैपिड चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में आसान पोर्टेबिलिटी के लिए कैरी हैंडल, रिमोट कंट्रोल और 32GB तक USB स्टोरेज सपोर्ट भी मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.