85 इंच बड़ा Xiaomi TV S Pro 85 स्मार्ट TV 144Hz 4K डिस्प्ले में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi का यह टीवी 85 इंच के 4K डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 13:01 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्ट TV 85 इंच के विशाल डिस्प्ले के साथ आता है।
  • यह 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • इसमें 15W के डुअल स्पीकर हैं।

Xiaomi का यह टीवी 85 इंच के 4K डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi TV S Pro 85 को लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि स्मार्ट TV 85 इंच के विशाल डिस्प्ले के साथ आता है। इससे पहले कंपनी लाइनअप में 65 और 75 इंच के टीवी भी लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi TV S Pro 85 में 4K रिजॉल्यूशन है। यह 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi TV S Pro 85 price

Xiaomi TV S Pro 85 की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,13,000 रुपये) है। टीवी के लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है जिसके साथ कंपनी डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। इसकी सेल 31 अक्टूबर से शुरू होगी। 
 

Xiaomi TV S Pro 85 specifications

Xiaomi TV S Pro 85 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi का यह टीवी 85 इंच के 4K डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे कि इसमें एक चमचमाती डिस्प्ले उभरकर आती है। इसमें 1,440 हाई एंड बैकलाइट पार्टीशन हैं और एक लाइट सेंसर है। जो कि टीवी के आसपास की मौजूद लाइटिंग के हिसाब से ब्राइटनेस को एडजस्ट करता रहता है। टीवी में बेहतरीन पिक्चर के लिए कलर इंजन, कंट्रास्ट इंजन, कलर एक्युरेसी इंजन, डाइनेमिक क्लेरिटी इंजन आदि दिए गए हैं। 

इसके अलावा पिक्चर क्वालिटी के लिए इसे Dolby Vision Atmos के साथ ही HDR10+ और IMAX Enhanced सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। साउंड की बात करें तो इसमें 15W के डुअल स्पीकर हैं। ये 30W की साउंड आउटपुट देते हैं। हैंड्स फ्री इस्तेमाल के लिए इसमें फार-फील्ड वॉयस टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कि वॉयस कमांड सपोर्ट करती है। 
Advertisement

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें क्वाडकोर A73 चिपसेट है। टीवी में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें गेमिंग का मजा लेने के लिए 2ms तक की लो-लेटेंसी दी गई है। गेमिंग के लिहाज से यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह शाओमी के नए HyperOS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में WiFi 6, दो HDMI 2.1 पोर्ट, एक HDMI 2.0 पोर्ट, USB 3, USB 2, एक Ethernet पोर्ट, और NFC रिमोट कंट्रोल दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.