Xiaomi ने पेश किया 100 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी, 4K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ गजब फीचर्स

Xiaomi TV Max 100 स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2024 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 100 इंच का टीवी Xiaomi TV Max 100 लॉन्च किया है।
  • Xiaomi TV Max 100 में 100 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi TV Max 100 एंड्रॉइड टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Xiaomi TV Max 100 में 100 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में 100 इंच का टीवी Xiaomi TV Max 100 लॉन्च किया है। यह 4K UHD मॉडल शार्प और बेहतर विजुअल प्रदान करता है। यह एक्युरेट और वाइब्रेंट कलर्स के लिए 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट ​​​​को कवर करता है।, फुल-एरे लोकल डिमिंड और 4K 120Hz MEMC टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सहज खेल और गेमिंग विजुअल के लिए बेहतर है। यहां हम आपको Xiaomi TV Max 100  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi TV Max 100 Specifications


Xiaomi TV Max 100 में 100 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3,840 x 2,160  पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले फुल-एरे लोकल डिमिंड और 4K 120Hz MEMC टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बेहतर विजुअल प्रदान करता है।

यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Xiaomi TV Max 100 यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो और Apple TV जैसे प्लेटफार्म्स से स्ट्रीमिंग का सपोर्ट करता है और Google Chromecast और मीराकास्ट के जरिए वायरलेस कंटेंट शेयरिंग की सुविधा देता है। टीवी एक स्मार्ट होम कंट्रोल हब के तौर पर भी काम करता है, जो Xiaomi के रोबोट वैक्यूम X20+ जैसे स्मार्ट डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। इसे Google Assistant वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

ऑडियो सिस्टम की बात करें तो डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस को सपोर्ट करने वाले दो 15W स्पीकर शामिल हैं, जो एक शानदार साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 6 और एचडीएमआई 2.1 सीईसी, यूएसबी 2.0 और ईथरनेट जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं। टीवी के डिजाइन में एक स्लीक, बेजल लेस मैटल फ्रेम और स्टैंड है, जो अपने बड़े साइज के बावजूद एक स्टाइलिश लुक बरकरार रखता है। Xiaomi ने अभी तक TV Max 100 की कीमत या रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi TV Max 100

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.