Xiaomi ने लॉन्‍च किया 43 इंच का बेहद सस्‍ता स्‍मार्ट टीवी, जानें कीमत

Xiaomi TV EA43 : जो फीचर इस टीवी में दिए गए हैं, वो भारतीय मार्केट और इसकी प्राइस रेंज के हिसाब से लुभाने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जून 2023 18:42 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने अपनी होम मार्केट में लॉन्‍च किया सस्‍ता टीवी
  • 43 इंच का टीवी पिछले साल आए मॉडल का अपग्रेड है
  • इस टीवी की सेल चीन में शुरू भी हो गई है

Xiaomi TV EA43 में 43 इंच का फुल एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। शाओमी ने इस टीवी को स्लिम और पतले बेजल के साथ तैयार किया है।

Photo Credit: ithome

चीनी टेक दिग्‍गज शाओमी (Xiaomi) ने अपने होम मार्केट में एक नया और सस्‍ता स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किया है। इसका नाम है-  Xiaomi TV EA43। कंपनी इसी नाम से 2022 में भी एक मॉडल लाई थी। यह 2023 मॉडल है, जिसकी कीमत भी पुराने मॉडल जितनी है। फीचर्स भी लगभग वही हैं। सिर्फ एक जरूरी बदलाव देखने को मिलता है। क्‍या हैं Xiaomi TV EA43 की खूबियां और कितने हैं दाम? आइए जानते हैं। 
 

Xiaomi TV EA43 2023 कीमत

शाओमी ने इस स्‍मार्ट टीवी को 799 युआन यानी लगभग 9,144 रुपये में चीन में लॉन्‍च किया है। इस कीमत में 43 इंच का टीवी मिलना अपने आप में बड़ी बात है। इस टीवी की सेल शुरू भी हो गई है। भारत समेत बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में इस टीवी की उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि शाओमी TV EA मॉडल अभी तक चीन से बाहर नहीं बेचे गए हैं। 
 

Xiaomi TV EA43 2023 के फीचर्स

शाओमी ने इस टीवी को बिना किसी शोर-शराबे के लॉन्‍च किया है। सोशल मीडिया पर भी कोई सनसनी नहीं दिखाई दी। यह टीवी लॉन्‍च हुआ और रिटेल वेबसाइट पर लिस्‍ट कर दिया गया। हालांकि जो फीचर इस टीवी में दिए गए हैं, वो भारतीय मार्केट और इसकी प्राइस रेंज के हिसाब से लुभाने वाले हैं। 

Xiaomi TV EA43 में 43 इंच का फुल एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। शाओमी ने इस टीवी को स्लिम और पतले बेजल के साथ तैयार किया है। इस टीवी में एचडीआर सपोर्ट नहीं है। टीवी में लगाए गए प्रोसेसर की जानकारी भी कंपनी ने नहीं दी है। टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्‍टाेरेज दिया गया है। हालांकि जो प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ है, उसे पिछले मॉडल का अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है। 

यह स्‍मार्ट टीवी कई कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। इस दफा डुअल बैंड वाईफाई का सपोर्ट भी दे दिया गया है। इस टीवी में 8-8 वॉट के दो स्‍पीकर दिए गए हैं, जो कुल मिलाकर 16 वॉट का साउंड जनरेट करते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  4. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  5. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  6. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  8. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  10. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.