Xiaomi ने पेश किया अनोखा वॉटर प्यूरीफायर, मात्र सेकंड में गर्म कर देगा पानी

Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro भारी मेटल और बैक्टीरिया हटाने के लिए 6-स्टेज आरओ फिल्ट्रेशन सेटअप है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro में 6-स्टेज आरओ फिल्ट्रेशन है।
  • स्मार्ट फिल्टर्ड वॉटर डिस्पेंसर प्रो सेकंड में पानी गर्म कर सकता है।
  • Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro में 4.4 लीटर पानी का टैंक है।

Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro में 6-स्टेज आरओ फिल्ट्रेशन है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने  शाओमी स्मार्ट फिल्टर्ड वॉटर डिस्पेंसर प्रो (Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro) पेश किया है। फिलहाल यह प्रोडक्ट कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इससे पता चलता है कि यह दुनिया भर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro के बारे में विस्तार के बता रहे हैं।
 

Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro Price


Advertisement
Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro की कीमत और उपलब्धता की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, इसकी कीमत चीनी वर्जन के बराबर होने की उम्मीद है, जिसकी कीमत 1,999 yuan (करीब 22,971 रुपये) है। कीमत इंटरनेशनल मार्केट में रिजनल टैक्स पर निर्भर कर सकती है।


Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro Features


Xiaomi Smart Filtered Water Dispenser Pro भारी मेटल और बैक्टीरिया हटाने के लिए 6-स्टेज आरओ फिल्ट्रेशन सेटअप है। इसमें 4.4 लीटर पानी का टैंक है जो UV स्टरलाइजेशन का सपोर्ट करता है, वहीं खराब पानी एकत्र करने के लिए एक अलग 1.8 लीटर कम्पार्टमेंट भी है। यूजर्स पानी के तापमान को 1℃ के स्टेप्स में 40℃ और 95℃ के बीच कंट्रोल कर सकते हैं। नया शाओमी स्मार्ट फिल्टर्ड वॉटर डिस्पेंसर प्रो चीन में पहले पेश किए गए एक समान स्मार्ट होम प्रोडक्ट Xiaomi MIJIA डेस्कटॉप ड्रिंकिंग मशीन स्मार्ट एडिशन जैसा दिखता है, जिसे 2022 में चीन में लॉन्च किया गया था। 
Advertisement

स्मार्ट फिल्टर्ड वॉटर डिस्पेंसर प्रो सेकंड के अंदर पानी को पूरी तरह से गर्म कर सकता है, जिसमें रूम टेंप्रेचर, कॉफी और बॉयल्ड वाटर समेत कई प्रीसेट मोड शामिल हैं। इसमें TFT डिस्प्ले दी गई है, जहां इसे कंट्रोल किया जा सकता है या उसके अलावा Mi Home/Xiaomi Home ऐप से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। मॉडल को एनएफसी टैग का इस्तेमाल करके भी कंट्रोल कर सकते हैं, ताकि मशीन कप की पहचान कर सके और आपके तापमान और मात्रा के अनुसार ड्रिंक डाल सके। शाओमी स्मार्ट फिल्टर्ड वॉटर डिस्पेंसर प्रो में डिस्पेंसिंग के समय दो-टोन लाइटिंग है। इसमें एक छिपा हुआ हैंडल भी है, जिसकी बदौलत इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। बेहतर क्लिनिंग के लिए शाओमी फिल्टर को हर साल बदलने की सलाह देता है।

(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  12. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  13. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.