Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग

कॉम्पेक्ट साइज के ब्लूटूथ स्पीकर में मेग्नेट लगी है और ये आसानी से फोन के बैक कवर से अटैच हो जाते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 14:26 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 1.5 इंच के फुल रेंज ड्राइवर लगे हैं।
  • ये स्पीकर फोन के बैक पैनल से चिपक कर उसका स्टैंड भी बन जाते हैं।
  • स्पीकर में 650mAh की बैटरी मिलती है।

Xiaomi के नए Bluetooth Speaker Magnetic Version कॉम्पेक्ट साइज के ब्लूटूथ स्पीकर हैं।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने मार्केट में नए यूनीक ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं जो साइज में बहुत छोटे हैं। ये स्पीकर फोन के बैक पैनल से चिपक कर उसका स्टैंड भी बन जाते हैं। इनकी यह खूबी इनको सबसे अलग बनाती है। इनमें मेग्नेट लगी है और ये आसानी से बैक कवर से अटैच हो जाते हैं। स्पीकर में 3W की पावर आउटपुट मिल जाती है। इसके अलावा ये कई तरह की कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस किए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Bluetooth Speaker Magnetic Version Price

Xiaomi Bluetooth Speaker Magnetic Version कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किए हैं। स्पीकर की कीमत 132 युआन (लगभग 1800 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें दो रंगों में पेश किया है जिसमें ब्लैक और वाइड टोन वाला बीज कलर शामिल है। स्पीकर कंपनी के Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदे जा सकते हैं। 

Xiaomi Bluetooth Speaker Magnetic Version Features

Xiaomi के नए Bluetooth Speaker Magnetic Version कॉम्पेक्ट साइज के ब्लूटूथ स्पीकर हैं। इनमें 1.5 इंच के फुल रेंज ड्राइवर लगे हैं। जो कि 3W पावर आउटपुट देते हैं। इनमें कंपनी ने ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी दी है। इनमें मेग्नेट लगी है और ये आसानी से फोन के बैक कवर से अटैच हो जाते हैं। ये स्पीकर फोन के बैक पैनल से चिपक कर उसका स्टैंड भी बन जाते हैं। स्पीकर में 650mAh की बैटरी मिलती है। ये चार्जिंग के लिए USB-C सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी ने हालांकि चार्जिंग केबल और चार्जर बॉक्स में नहीं उपलब्ध नहीं करवाया है। 

शाओमी के Magnetic Version ब्लूटूथ स्पीकर में IP67 रेटिंग मिलती है जिससे ये वाटर रसिस्टेंट बन जाते हैं और पानी के छींटों में आसानी से खराब नहीं होते हैं। इनमें वॉयस कमांड का सपोर्ट नहीं है इसलिए बोलकर इन्हें कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। ये उन्हीं स्मार्टफोन्स के साथ अटैच हो सकते हैं जिनमें वायरलैस चार्जिंग सिस्टम सपोर्ट होता है। इनकी खास बात ये है कि जैसे ही फोन से चिपकते हैं, ये ऑन हो जाते हैं। इनका वजन 95 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.