Xiaomi का ग्लोबल इवेंट 15 जुलाई को, Mi TV Stick हो सकता है लॉन्च

लॉन्च टीज़र में साझा की गई तस्वीर से इशारा मिलता है कि इवेंट में ग्लोबल मार्केट के लिए Mi TV Stick, Mi Band 5, Mi Scooter 1s, Mi Curved Monitor लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 19:21 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV Stick के साथ और भी कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  • टीज़र तस्वीर से Mi Band 5 और Mi Scooter 1s के लॉन्च को लेकर भी मिले इशारे
  • 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा ग्लोबल लॉन्च इवेंट

Xiaomi इस इवेंट में ग्लोबल मार्केट में कई प्रोडक्ट्स को पेश करने वाली है

Xiaomi 15 जुलाई को एक ग्लोबल ईकोसिस्टम प्रोडक्ट लॉन्च 2020 कार्यक्रम की मेजबानी कर रही है, जिसमें Mi TV Stick लॉन्च की जा सकती  है। इवेंट को शाओमी के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी Mi Band 5 उर्फ Mi Smart Band 5, Mi Electric Scooter 1s और कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 34-इंच के कर्व्ड मोनिटर को भी ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। ऐसा हो सकता है कि शाओमी अगले हफ्ते अपने इकोसिस्टम फर फोकस करने वाले इस इवेंट में कोई नया फोन लॉन्च नहीं करे। हालांकि, कंपनी द्वारा आने वाले दिनों में Redmi 9 को दुनिया भर के बाजारों में नए किफायती स्मार्टफोन के रूप में पेश करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Xiaomi के ट्विटर अकाउंट ने शुक्रवार को ग्लोबल ईकोसिस्टम प्रोडक्ट लॉन्च 2020 की घोषणा की। लॉन्च इवेंट 15 जुलाई, बुधवार को होने जा रहा है। यह रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) से शुरू होगा और ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और मी कम्युनिटी अकाउंट के जरिए स्ट्रीम किया जाएगा। ।

शाओमी ने इवेंट के दौरान क्या लॉन्च करना है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिर भी, लॉन्च की घोषणा करने वाले ट्वीट में एक तस्वीर शामिल थी जो आगामी डिवाइसों की ओर इशारा करती है।

तस्वीर बताती है कि नए प्रोडक्ट में से एक Mi TV Stick होगा। यह फुल-एचडी (1080p) वीडियो प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। मी टीवी स्टिक का 4K वर्ज़न भी होगा। Mi TV Stick के अलावा, टीज़र इमेज से पता चलता है कि Xiaomi अगले हफ्ते अपने इवेंट में Mi Band 5 को ग्लोबली लॉन्च करने के लिए तैयार है। Mi Band 5 1.1-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें सिंगल चार्ज पर 14 दिनों की बैटरी लाइफ देने का भी दावा किया गया है। नए मॉडल में 11 स्पोर्ट्स मोड के साथ-साथ एक पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) एक्टिविटी इंडेक्स भी आता है।
Advertisement

Xiaomi यहां Mi Scooter 1s को भी लॉन्च कर सकती है। मी स्कूटर 1एस को अप्रैल में 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,500 रुपये) कीमत के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। यह 500 वाट डीसी ब्रशलेस मोटर के साथ आता है जिसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 8.5 इंच के शॉक-एब्जॉर्बिंग टायर भी हैं।
Advertisement

नई इकोसिस्टम प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में Xiaomi के कर्व्ड मॉनिटर को भी ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसे चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसमें 34 इंच का क्यूएचडी पैनल मिलता है। मॉनिटर वर्तमान में 2,399 चीनी युआन (लगभग 25,800 रुपये) में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Band 5, Mi Scooter 1s, Mi TV Stick
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.