इस TV कंपनी ने किया था झूठा दावा, अब ग्राहकों को वापस देंगे 30 लाख डॉलर!

इस मुआवजे के लिए पात्र ग्राहकों को 30 मार्च, 2024 तक टीवी के स्वामित्व का प्रमाण दिखाना होगा, जिनमें खरीद का प्रमाण या टीवी का सीरियल नंबर आदि शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Vizio एक यूएस-आधारित TV ब्रांड है
  • मुआवजे के लिए ग्राहकों को 30 मार्च तक TV के स्वामित्व का सबूत देना होगा
  • ब्रांड्स अपने टीवी के फीचर को कई बार ऐसा नाम दे देते हैं, जो लुभावना लगे
Vizio एक यूएस-आधारित TV ब्रांड है, जो 2018 के क्लास एक्शन मुकदमे में 3 मिलियन डॉलर के समझौते पर पहुंच गया है। कंपनी 30 अप्रैल, 2014 के बाद कैलिफोर्निया में Vizio TV खरीदने वाले ग्राहकों को ये मुआवजा देने वाली है। मुकदमे में Vizio पर अपने टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट फीचर होने का दावा करने वाला झूठा विज्ञापन दिखाने का आरोप लगाया गया है। अदालत ने इस विज्ञापन को "गलत और भ्रामक" माना है। जबकि Vizio ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है, उसने विवादित विज्ञापन प्रथाओं को बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है।

The Verge के अनुसार, इस मुआवजे के लिए पात्र ग्राहकों को 30 मार्च, 2024 तक टीवी के स्वामित्व का प्रमाण दिखाना होगा, जिनमें खरीद का प्रमाण या टीवी का सीरियल नंबर आदि शामिल होना चाहिए। करेंसी में मुआवजा मिलने के अलावा, Vizio ने विवादित विज्ञापन प्रथाओं को बंद करने और सेटलमेंट क्लास के सभी सदस्यों को सीमित एक साल की वारंटी के साथ एन्हांस्ड सर्विस देने का वादा भी किया है।

मुकदमा उन सभी ब्रांड्स को कटघरे में खड़ा करता है, जो मार्केटिंग के दौरान अपने प्रोडक्ट को कई सुनहरे फीचर्स से लैस बताते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उसकी ओर आकर्षित हों। स्मार्टफोन पर रिफ्रेश रेट को जांचने के कई टूल्स मौजूद हैं, लेकिन आज भी आम यूजर्स टीवी में रिफ्रेश रेट या टच सैंपलिंग रेट को पता करने में अक्षम हैं। 

ग्राहकों को भटकाने के और भी कई मार्केटिंग ट्रिक्स होती है, जिसमें किसी फीचर का गलत नाम से प्रचार किया जाता है। उदाहरण के लिए मोशन स्मूथिंग फीचर को "इफेक्टिव रिफ्रेश रेट" बताना। इस तरह के फीचर, डिस्प्ले में दिखाई देने वाले मोशन ब्लर को कम करने का काम करते हैं, लेकिन ये हाई रिफ्रेश रेट से बिल्कुल अलग है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vizio, Vizio TV, Vizio Lawsuit
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.