फ‍िल्‍म में समलैंगिकों के Kiss से दिक्‍कत! रिलीज से पहले इन देशों में बैन हुई Lightyear

संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र, कुवैत, ओमान और कतर ने लाइटईयर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने से बैन कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जून 2022 17:12 IST
ख़ास बातें
  • UAE में समलैंगिक संबंधों को अपराध माना जाता है
  • ज्‍यादातर खाड़ी देशों में भी इसी वजह से फ‍िल्‍म बैन हुई है
  • डिज्‍नी की तरफ से इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा गया है

इसकी वजह मीडिया कंटेंट के मानकों का उल्‍लंघन बताया गया है।

डिज्नी-पिक्सर की एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘लाइटईयर' (Lightyear) को बड़ा झटका लगा है। कई खाड़ी देशों ने अपने यहां इस फ‍िल्‍म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इसकी वजह उन समलैंगिक किरदारों को बताया गया है, जो इस फ‍िल्‍म में दर्शाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र, कुवैत, ओमान और कतर ने लाइटईयर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने से बैन कर दिया है। UAE के युवा और संस्कृति मंत्रालय के मीडिया रेगुलेटरी ऑफ‍िस ने ट्विटर पर लिखा है कि इस फिल्म को देश में स्क्रीनिंग के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। इसकी वजह मीडिया कंटेंट के मानकों का उल्‍लंघन बताया गया है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लाइटईयर पर बैन लगाने का UAE का फैसला गंभीर लगता है। यह एलजीबीटीक्यू+ कम्‍युनिटी के इंटरनेशनल सेलिब्रेशन के बीच लिया गया है। मीडिया रेगुलेटरी ऑफ‍िस के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर राशिद खलफान अल नूमी ने एजेंसी को दिए बयान में कहा कि फ‍िल्‍म के कई दृश्यों में ‘समलैंगिक' कैरेक्‍टर्स को शामिल करने की वजह से देश में फ‍िल्‍म पर बैन लगाया गया है। 
Advertisement

कई खाड़ी देशों की तरह ही संयुक्त अरब अमीरात में भी समलैंगिक संबंधों को अपराध माना जाता है। यह स्थिति तब है, जब देश की ज्‍यादा आबादी विदेशी लोगों की है। मुस्लिम-बहुल देशों में समलैंगिक संबंधों वाली फिल्मों को रेगुलेटर्स द्वारा बैन कर दिया जाता है। इस मामले में डिज्‍नी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल सोशल मीडिया पर सरकार के फैसले की कुछ लोगों ने तारीफ जरूर की है। 

लाइटईयर को 16 जून को UAE में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। इसकी तैयारियां भी हो गई थीं और फ‍िल्‍म को प्रमोट किया जा रहा था। यह फ‍िल्‍म पॉपुलर टॉय स्टोरी फ्रैंचाइजी के बज लाइटियर एक्शन फिगर कैरेक्‍टर पर केंद्र‍ित है। इस फ‍िल्‍म में क्रिस इवांस को बज की आवाज में और उजो अडूबा को अलीशा हॉथोर्न के रूप में दिखाया गया है। फ‍िल्‍म में अडूबा का किरदार एक अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में है, जिसे वह किस करती है।
Advertisement

इस वजह से फ‍िल्‍म को इन देशों में बैन किया गया है। खास बात यह है कि कई लोगों ने सरकार के इस फैसले को सपोर्ट किया है। यूएई की तरह ही सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र, कुवैत, ओमान और कतर जैसे देशों ने भी इस फ‍िल्‍म की रिलीज पर बैन लगा दिया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.