55 और 65 इंच 4K डिस्प्ले के साथ Toshiba M650 Mini LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

साउंड की बात की जाए तो तोशीबा एम650 में 49W के स्पीकर हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 18:46 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने टीवी को 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज में पेश किया है।
  • इनमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • यह टीवी 1.5GB रैम और 4GB स्टोरेज के साथ आता है।

तोशीबा एम650 में 49W के स्पीकर हैं। इसमें 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Toshiba ने भारत में अपने नए टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं। ये Toshiba M650 4K Mini LED TV हैं जो कि एक स्मार्ट एलईडी टीवी हैं। कंपनी ने टीवी को 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज में पेश किया है। टीवी में 4K डिस्प्ले दिया गया है, जैसा कि इसके नाम से भी जाहिर है। इनमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं कंपनी ने इन्हें किस कीमत और किन खास फीचर्स के साथ पेश किया है।
 

Toshiba M650 4K Mini LED TV Price

Toshiba M650 4K Mini LED TV की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। इसमें टीवी का 55 इंच मॉडल खरीदा जा सकता है। जबकि 65 इंच मॉडल की कीमत 74,999 रुपये है। 15 जुलाई से इनकी सेल शुरू हो रही है। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकेगा। यहां पर ध्यान दें कि अभी इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर टीवी उपलब्ध होंगे, लेकिन 21 जुलाई से इनकी कीमत बढ़ जाएगी। 
Advertisement
 

Toshiba M650 4K Mini LED TV specifications

Toshiba M650 स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस देखें तो दोनों ही टीवी में मिनी LED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। टीवी में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा बेहतर व्यूइंस एक्सपीरियंस के लिए HDR10+ और Dolby Vision IQ का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें स्मूद मोशन के लिए Ultravision 120 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। 

साउंड की बात की जाए तो तोशीबा एम650 में 49W के स्पीकर हैं। इसमें 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। साथ ही REGZA बेस वूफर है। टीवी में REGZA Engine ZR मौजूद है जो कि पिक्चर क्वालिटी को और ज्यादा बेहतर बनाता है। साथ ही धमाकेदार बेस और क्लियर वोकल के लिए REGZA Power Audio Pro भी दिया गया है। यह टीवी 1.5GB रैम और 4GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Mali G52 GPU है। इसके अलावा Apple AirPlay, Alexa, और Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी VIDAA OS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5, डुअल बैंड WiFi, HDMI 2.1 पोर्ट, और एक USB पोर्ट मौजूद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.