TCL ने 115 इंच डिस्प्ले वाला TV 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ किया पेश

TCL QM891G 115 mini-LED TV में 115 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 09:46 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 20,000 लेवल बैकलाइट पार्टीशन है।
  • इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 है।

TCL QM891G 115 mini-LED TV में 115 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Photo Credit: Yahoo

TCL बड़े साइज के स्मार्ट TV में लम्बी छलांग लगा रही है। कंपनी ने CES 2024 में 115 इंच का टीवी पेश कर दिया है। यह TCL QM891G मॉडल है जो एक 115 इंची मिनी LED TV है। इसमें 20,000 लेवल बैकलाइट पार्टीशन है और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टीवी में मिनी एलईडी पैनल दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 है। साउंड के लिए इसमें 6.2.2 चैनल Dolby Atmos स्पीकर सिस्टम दिया गया है। कुल मिलाकर टीवी धांसू स्पेसिफिकेशन लेकर आता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

TCL QM891G 115 mini-LED TV Price

TCL QM891G 115 mini-LED TV को कंपनी ने CES 2024 में अभी पेश (via) ही किया है। इसकी कीमत क्या होगी कंपनी ने इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी है। जल्द ही इसके बारे में डिटेल्स रिलीज की जा सकती हैं। 
 

TCL QM891G 115 mini-LED TV Specifications

TCL QM891G 115 mini-LED TV में 115 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यानी कि यह टीवी हाई स्पीड कंटेंट जैसे रेसिंग या गेम्स को अच्छे तरीके से, बिना मोशन ब्लर के दिखा सकता है। इसमें 20,000 लेवल बैकलाइट पार्टीशन है और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसका कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 है और रेस्पॉन्स रेट काफी अधिक है। टीवी में VA स्क्रीन A++ बटरफ्लाई विंग स्टार स्क्रीन है। यह एक हाईएंड स्क्रीन है जिसे TCL Huaxing ने लिक्विड क्रिस्टल लेयर के साथ बनाया है। यह नॉनस्केल बायोनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है। लिक्विड क्रिस्टल मॉलिक्यूल्स का बटरफ्लाई विंग माइक्रोस्ट्रक्चर, पास होने वाली लाइट को बेहतरीन तरीके से कंट्रोल करता है। 

TCL 115 inch mini-LED TV में AMD FreeSync Premium सपोर्ट दिया गया है। यह एंटी ग्लेयर स्क्रीन कोटिंग के साथ आता है। साउंड के लिए इसमें 6.2.2 चैनल Dolby Atmos स्पीकर सिस्टम है। ब्रॉडकास्टिंग के लिए इसमें ATSC 3.0 ट्यूनर है। यह Lingyao चिप M2 से लैस है। कंपनी ने इसमें कंट्रोल डेस्कटॉप दिया है जिसकी मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.