330W आउटपुट देगा Sony HT-S400 साउंडबार, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Sony HT-S400 की कीमत $299.99 (लगभग 22,500 रुपये) है और इसे अमेरिका में अप्रैल से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, Sony के इस नए साउंडबार को भारत में कब खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Sony HT S400 2.1 channel साउंडबार अप्रैल में होगा खरीद के लिए उपलब्ध
  • सोनी एचटी एस400 में ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी मौजूद है
  • Sony HT-S400 में छोटा ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
Sony HT-S400 साउंडबार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। जापानी टेक कंपनी का यह 2.1 चैनल साउंडबार वायरलेस सबवूफर के साथ आता है और इसमें 330 वॉट का कुल पावर आउटपुट मिलता है। इसमें Sony की S-Force Pro front surround टेक्नोलॉजी डॉल्बी डिजिटल ऑडियो के साथ दी गई है। Sony HT-S400 में छोटा ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें रिमोट कंट्रोल इनपुट की जानकारी दिखाई जाती है। सोनी का नया साउंडबार एनवायरमेंट फ्रेंडली होने का दावा करता है क्योंकि इसके सबवूफर के एक पैनल में रिसाइकिल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। Sony Bravia TV से कनेक्ट होने पर यूज़र्स स्पीकर की सेटिंग्स को सीधे टीवी में एडजस्ट कर सकते हैं।
 

Sony HT-S400 price, availability

Sony HT-S400 की कीमत $299.99 (लगभग 22,500 रुपये) है और इसे अमेरिका में अप्रैल से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, Sony के इस नए साउंडबार को भारत में कब खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। यह डिवाइस सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Sony HT-S400 specifications, features

Sony HT-S400 2.1 channel soundbar में कुल मिलाकर 330 वॉट का पावर आउटपुट मिलता है, जिसमें सबवूफर का आउटपुट 130 वॉट है। सबवूफर में 160mm स्पीकर यूनिट दी गई है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह 'deliver a deeper, richer bass sound' प्रदान करेगा। फ्रंट स्पीकर में X-balanced स्पीकर यूनिट दी गई है, जिसमें आयतकार आकार मौजूद है। इसके अलावा, फ्रंट स्पीकर में 'separated notch edge' फीचर किया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह साउंड क्वालिटी को इम्प्रूव करती है।

साउंडबार को ब्लूटूथ वी5.0 के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें HDMI ARC पोर्ट या ऑप्टिकल कनेक्शन भी मौजूद है। यह स्पीकर SBC codec को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Sony HT-S400 को Sony Bravia TV से वायरलेस तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है, जिसके बाद यूज़र्स साउंडबार की सेटिंग्स को सीधे टीवी में एडजस्ट कर सकते हैं। साउंडबार में कंपनी की S-Force Pro front surround टेक्नोलॉजी के साथ Dolby Digital ऑडियो फीचर दिया गया है।

इस पर OLED डिस्प्ले भी दिया गया है, जो कि रिमोट कंट्रोल से वॉल्यूम, इनपुट सोर्स और साउंड सेटिंग्स की जानकारी प्रदान करता है। Sony HT-S400 सबवूफर के रियर पैनल को रिसाइकिल प्लास्टिक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। साउंडबार में एक वॉयस मोड और एक नाइट मोड भी दिया गया है, जो साउंड क्वालिटी और लेवल को एडजस्ट करता है। साउंडबार का का डायमेंशन 901.7x66.8x88.9mm और भार 2.29 किलोग्राम है। वहीं, सबवूफर का डायमेंशन 193.8x387.3x400mm और भार 7.34 किलोग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design
  • Audio Quality
  • Value for Money
  • Good
  • Looks good, easy to setup
  • Good remote, HDMI CEC support
  • Key connectivity options present
  • Loud, clean, balanced sound
  • Spacious soundstage
  • Bad
  • No advanced audio format support
  • No surround sound
  • Lacking in features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Speaker Type

Soundbar

Features

ब्लूटूथ

Colour

Black

Connection

Wireless

Configuration

2.1 (3 Channel)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.