Sony ने लॉन्च किया 85-इंच का 8K TV, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Sony Bravia XR Master Series 85Z9J 8K LED TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 12,99,990 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 25 सितंबर 2021 19:17 IST
ख़ास बातें
  • सोनी के इस एलईडी टेलीविजन का रिज़ॉल्यूशन 7,680x4,320 पिक्सल है।
  • टीवी में ऐप्स और ऐप डेटा के लिए 16GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
  • यह Google Chromecast और Apple AirPlay को भी सपोर्ट करता है।

सोनी का यह विशाल नया टीवी डॉल्बी विजन एचडीआर को सपोर्ट करता है और 85W साउंड आउटपुट देता है।

Sony Bravia XR Master Series 85Z9J 8K LED TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 12,99,990 रुपये रखी गई है। इस बड़े स्क्रीन वाले एलईडी टेलीविजन का रिज़ॉल्यूशन 7,680x4,320 पिक्सल है, जो Android TV सॉफ्टवेयर पर चलता है, और Sony XR Cognitive प्रोसेसर द्वारा ऑपरेट होता है। यह टीवी की सराउंडिंग के हिसाब से व्यूइंग एक्सीरियंस देता है। भारत में कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में ये सबसे महंगा टीवी है। इसे सोनी रिटेल स्टोर, इसके ऑनलाइन स्टोर, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और चुनिंदा ई-कॉमर्स पोर्टल्स के माध्यम से भारत में खरीदा जा सकता है। 
Sony का यह नया टीवी 8K रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें काफी फीचर्स हैं। यह नेक्स्ट जेनरेशन कंटेंट को सपोर्ट करता है। हालाँकि अभी तक भारत में देखने के लिए मेन स्ट्रीम में 8K कंटेंट नहीं है। Sony 85X9J के साथ आप सोच सकते हैं कि यदि भविष्य में 8K कंटेंट बनता है तो यह टीवी उसके लिए बना है। Sony 85X9J TV Samsung, LG और Hisense जैसे ब्रांडों के 8K ऑप्शन्स की टक्कर में है। 
 

Sony Bravia XR Master Series 85Z9J LED TV specifications, features

Sony 85Z9J टीवी की मेन स्पेसिफिकेशन 7,680x4,320-पिक्सेल एलईडी स्क्रीन है, जिसमें डॉल्बी विजन फॉर्मेट तक एचडीआर का सपोर्ट है। इसके अलावा यह टीवी Google TV इंटरफेस के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए एंड्रॉयड टीवी पर चलता है। यह Google Chromecast और Apple AirPlay को भी सपोर्ट करता है। टीवी सोनी के एक्सआर कॉग्निटिव प्रोसेसर द्वारा ऑपरेटेड है, जिसे इस साल कंपनी के कुछ अन्य लॉन्च पर भी देखा गया है। इसके बारे में कहा जाता है कि जिस जगह पर टीवी देखा जा रहा है यह उसके हिसाब से ही पिक्चर को एडेप्ट कर लेता है। 

Sony के इस नए टीवी में दस-स्पीकर सेटअप के माध्यम से 85W का रेटेड आउटपुट है जिसमें दो मिड-रेंज ड्राइवर, चार ट्वीटर और चार सबवूफर शामिल हैं। डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट है, और ऐप्स के लिए Google Play Store के साथ टीवी में ऐप्स और ऐप डेटा के लिए 16GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। अल्ट्रा-एचडी रिज़ॉल्यूशन पर 120Hz तक की रिफ्रेश रेट के साथ, टीवी लोकल डिमिंग का भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.