85-इंच स्क्रीन साइज, 4GB रैम वाला बेहद पतला Skyworth TV हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Skyworth Wallpaper TV 85A7D (85-इंच साइज) को चीन में 13,999 युआन (करीब 1.65 लाख रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2023 20:36 IST
ख़ास बातें
  • Skyworth 85A7D की चीन में कीमत 13,999 युआन (करीब 1.65 लाख रुपये) है
  • 75A7D को चीन में 6,999 युआन (करीब 82,000 रुपये) में बेचा जाएगा
  • सीरीज 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आती है

Skyworth A7D सीरीज कई स्क्रीन साइज में आती है

Skyworth, एक चाइनीज कंपनी ने अपनी लंबी टेलीविजन लाइनअप में नए अल्ट्रा-स्लिम TV को जोड़ा है। कंपनी ने कथित तौर पर Wallpaper TV 85A7D को लॉन्च किया है, जिसकी खासियत इसकी बेहद कम मोटाई है। Skyworth ने इसे अप्रैल में हुए AWE 2023 शो में दिखाया था और अब नया टीवी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें स्मार्ट डिमिंग फीचर भी मिलता है। 

Gizmochina के अनुसार, Skyworth Wallpaper TV 85A7D (85-इंच साइज) को चीन में 13,999 युआन (करीब 1.65 लाख रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, इसके 75-इंच साइज (75A7D) की चीन में कीमत 6,999 युआन (करीब 82,000 रुपये) है। 
Advertisement

जैसा कि नाम से पता चलता है, टीवी की मुख्य खासियत इसकी कम मोटाई है। कंपनी का कहना है कि टीवी मात्र 39.9mm मोटाई के साथ आता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर इसमें कोई वॉलपेपर सेट किया जाए, तो यह दीवार पर एक पेंटिंग फ्रेम के समान लगेगा।

A7D सीरीज में एक डुअल-कोर A55 + डुअल-कोर A75 चिपसेट दिया गया है और ये 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आती है। इसमें एक स्मार्ट डिमिंग सिस्टम भी दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें लाइट जोनिंग के 144 लेवल (75-इंच मॉडल के लिए 112 और 64-इंच मॉडल के लिए 84) और 1000nit की पीक ब्राइटनेस है। टीवी DCI-P3 कलर गैमट का 97% सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

A7D सीरीज में ब्लूटूथ स्पीकर की कार्यक्षमता भी मिलती है, जिसमें यूजर इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और इसे ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें डायनेमिक लिरिक्स सीधे स्क्रीन पर दिखते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 48Gbps HDMI 2.1 इंटरफेस और  USB 3.0 इंटरफेस शामिल है। टीवी 4K 240Hz रिफ्रेश रेट, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटोमैटिक लो लेटेंसी (ALLM) को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.