Skyworth 100A7E Pro टीवी 100 इंच डिस्प्ले के साथ होगा 31 मई को लॉन्च, जानें सबकुछ

Skyworth 100A7E Pro में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन है। साइज के साथ-साथ यह प्रीमियम व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2024 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Skyworth का नया वॉलपेपर टीवी Skyworth 100A7E Pro पेश होने वाला है।
  • Skyworth 100A7E Pro की कीमत 19,999 युआन (लगभग 2,31,022 रुपये) है।
  • Skyworth 100A7E Pro में 100 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 4K रेजोल्यूशन है।

Skyworth 100A7E Pro में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Skyworth

Skyworth का नया वॉलपेपर टीवी Skyworth 100A7E Pro पेश होने वाला है। यह टीवी 100 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ शानदार व्यइंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। 31 मई को लॉन्च होने वाले इस अल्ट्रा-थिन टीवी में एक थ्री-डायमेंशनल रोमन कॉलम फ्रेम है जो बेहतर लुक के लिए तारों को छुपाता है। यहां हम आपको Skyworth 100A7E Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Skyworth  100A7E Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Skyworth 100A7E Pro की कीमत 19,999 युआन (लगभग 2,31,022 रुपये) है। यह टीवी 31 मई को लॉन्च होने वाला है।


Advertisement
Skyworth 100A7E Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Skyworth 100A7E Pro में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन है। साइज के साथ-साथ यह प्रीमियम व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। क्यूडी-मिनी एलईडी स्क्रीन में 35 मिलियन: 1 डायनामिक कंट्रास्ट रेशियो, 110% डीसीआई-पी 3 कलर गेमट ​​और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह कस्टमाइज पेपर जैसी स्क्रीन किसी भी रोशनी में कंफर्टेबल व्यूइंग के लिए ग्लेयर और रिफ्लेक्शन को कम करती है।

बेहतर विजुअल्स के लिए टीवी में 4K 144Hz और 120Hz कंटेंट के साथ कंपेटिबल 288Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, 3 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, 1 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, यूएसबी पोर्ट और कई अन्य इनपुट शामिल हैं। साउंड सिस्टम के मामले में 11 स्पीकर और 210W पावर के साथ Harman x Skyworth एकोस्टिक थिएटर-क्वालिटी साउंड प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.