Sanyo ने भारत में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Sanyo ने भारत में अपनी टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपनी नेब्यूला सीरीज़ के अंतर्गत स्मार्ट एलईडी टीवी (Sanyo Smart LED TVs) के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2019 10:27 IST

Sanyo ने भारत में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

भारतीय मार्केट में बढ़ती किफायती स्मार्ट एलईडी की डिमांड को देखते हुए टीवी निर्माता कंपनियां अब सस्ते Smart LED TVs को लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में Sanyo ने भारत में अपनी टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपनी नेब्यूला सीरीज़ के अंतर्गत स्मार्ट एलईडी टीवी (Sanyo Smart LED TVs) के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। भारत में Sanyo पैनासोनिक का ऑनलाइन ब्रांड है। Sanyo ब्रांड के ये नए स्मार्ट एलईडी टीवी ई-कॉमर्स साइट Amazon.in से खरीदे जा सकेंगे। Sanyo के नए टीवी की कीमत 12,999 रुपये और 22,999 रुपये है।

Sanyo Nebula Series के नए टीवी YouTube, Netflix, एंड्रॉयड मिररिंग, इन-प्लेन स्विचिंग (आईपीएस) डिस्प्ले तकनीक जैसे फीचर से लैस होंगे। फास्ट कास्ट और एंड्रॉयड मिररिंग जैसे फीचर होने की वज़ह से आप अपने पसंदीदा कंटेंट को सीधे मोबाइल से अपने Sanyo Nebula TV पर देख पाएंगे।

JVC TVs ने भी हाल ही में भारत में एक साथ 6 नए एलईडी टीवी (JVC LED TV) को लॉन्च किया है। नई स्मार्ट टीवी रेंज़ (JVC Smart LED TVs) में 24 इंच से 39 इंच तक के साइज़ वाले टीवी शामिल हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि JVC Smart LED टीवी की नई रेज़ 7,499 रुपये से शुरू होती है।

JVC 32N3105C मॉडल इंटेलेकुचअल यूआई से लैस है जो यूज़र की रुचि को समझकर उसी तरह के कंटेंट को होम स्क्रीन पर दिखाता है। इंटरफेस YouTube और Netflix जैसे बिल्ट-इन ऐप्लिकेशन की मदद से कंटेंट दिखाता है। टीवी के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। टीवी 24 वाट का साउंड आउटपुट, क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sanyo, Sanyo Nebula Series, Sanyo Smart LED TVs

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.