65 इंच स्क्रीन के साथ Samsung ने 4 TV भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

Samsung The Frame TV 2021 की कीमत 61,990 रुपये से भारत में शुरू होती है। यह टीवी मॉडल 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आते हैं, जो कि खरीद के लिए Amazon, Flipkart और Samsung की आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जून 2021 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung The Frame TV 2021 में मिलेंगे चार स्क्रीन साइज़
  • सैमसंग फ्रेम टीवी 2021 की सेल 12 जून से शुरू होगी
  • जनवरी में ग्लोबली लॉन्च किया गया था फ्रेम टीवी 2021

Samsung’s The Frame TV 2021 में QLED डिस्प्ले दिया गया है

Samsung ने बुधवार को भारत में Frame TV 2021 को लॉन्च कर दिया है। फ्रेम टीवी 2021 विभिन्न स्क्रीन साइज़ में आता है, जिसकी शुरुआत 43 इंच से होती है और यह 65 इंच तक जाता है। टीवी में कस्टमाइज़ेबल बेजल्स को फीचर किया गया है, जो कि परिवेश के हिसाब से एडजस्ट किए जा सकते हैं। Samsung ने 1,400 से भी ज्यादा प्रीलोडेड आर्ट-पीस दिए हैं, जिसका इस्तेमाल टीवी बंद होने पर किया जा सकता है। फ्रेम टीवी 2021 अपने पुराने मॉडल्स से 46 प्रतिशत पतला है, जिसकी वजह से यह एक वास्तविक फोटो फ्रेम प्रतीत होता है।
 

Samsung The Frame TV 2021 price in India, launch offers

Samsung The Frame TV 2021 की कीमत 61,990 रुपये से भारत में शुरू होती है। यह टीवी मॉडल 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आते हैं, जो कि खरीद के लिए Amazon, Flipkart और Samsung की आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। टीवी की सेल 12 जून से शुरू होगी। फ्रेम टीवी 2021 के लॉन्च ऑफर की बात  करें, तो 12 जून से 21 जून के बीच टीवी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 9,990 रुपये की कीमत वाले बेजल्स कॉम्पलिमेंट्री और HDFC Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए नो-कॉस्ट ईएमआई पर 3,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।
Advertisement

Frame TV 2021 को नए Micro-LED और Neo QLED TVs के साथ जनवरी में ग्लोबली पेश किया गया था।
 

Samsung The Frame TV 2021 specifications

Samsung Frame TV 2021 में 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 100 प्रतिशत कलर वॉल्युम ऑफर करेगा और इसमें कंपनी की क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह टीवी क्वांटम प्रोसेसर 4K के साथ आया है, जो कि अपस्केलिंग कैपिबिल्टिज़ और ऑटो-ऑप्टिमाइज़िंग स्पेसफिट साउंड सेटिंग्स से लैस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लेकर आता है। भले ही टीवी में वॉल माउंट ऑप्शन दिया गया हो, लेकिन फिर भी कंपनी ने इसके साथ हाइट-एडजस्टेबल टीवी स्टैंड दिया है।
Advertisement

फ्रेम टीवी 2021 की एक और यूएसपी यह है कि यह आर्ट मोड के साथ आता है, जो कि यूज़र्स को आर्टवर्क सिलेक्ट करने की इज़ाजत देता है जिसका इस्तेमाल तब किया जा सकता है तब यह टीवी बंद हो। नए टीवी में 500MB से बढ़कर 6 GB स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जिसमें अल्ट्रा एचडी क्वालिटी वाली तस्वीरें स्टोर की जा सके।

आप प्री-इंस्टॉल आर्ट स्टोर के माध्यम से नया आर्टवर्क प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें 1,400 से भी ज्यादा आर्ट पीस मौजूद हैं, जिसमें प्रत्येक पीस की कीमत 1,199 रुपये है। सैमसंग आपको फुल आर्ट स्टोर कलेक्शन का सब्सक्रिप्शन 299 प्रति महीने के रूप में भी प्रदान करता है।
Advertisement

यदि आप आर्टवर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो फ्रेम टीवी 2021 आपको SmartThings ऐप या यूएसबी फ्लैश ड्राइव के जरिए अपनी तस्वीरों को डिस्प्ले पर लगाने की भी सुविधा देता है। इसमें पांच तरह से अलग-अलग मैट लेटआउट विकल्प और 16 अलग-अलग रंगों का पैलेट है, जो कि आपको आपकी तस्वीरें कस्टमाइज़ करने में मदद करते हैं। आप बजेल के कलर और स्टाइल को भी बदल सकते हैं।

फ्रेम टीवी 2021 One Connect Box के साथ आता है, जिसे सेट-टॉप बॉक्स या गेमिंग कंसोल जैसे कनेक्टिंग डिवाइस को सिंगल ट्रांसलूसेंट केबल के साथ पेयर किया जा सकता है। सैमसंग ने इसमें मोशन एंड ब्राइटनेस सेंसर भी प्रदान किए हैं, जो कि आपके आसपास के वातावरण के आधार पर आपका व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑटो-एजस्ट करता है।
Advertisement

स्मार्ट टीवी की तरह फ्रेम टीवी 201 में Bixby और Alexa वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इस टीवी के जरिए आप प्रीलोडेड मल्टी व्यू विकल्प के साथ एक साथ दो स्क्रीन देख सकते हैं। टीवी फ्रेम में AirPlay 2 सपोर्ट दिया गया है, जो कि आपको Apple डिवाइस के साथ कॉन्टेंट स्ट्रीम करने की सुविधा प्रदान करता है। टीवी में Samsung TV Plus का एक्सेस भी मिलेगा, जिसके जरिए आप टीवी कॉन्टेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं।
Advertisement

फ्रेम टीवी 2021 में एक रिमोर्ट दिया गया है, जिसमें सोलर सेल टेक्नोलॉजी वाली सेल्फ चार्जिंग बैटरी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.