Samsung की त्योहारी सेल में धमाकेदार ऑफर्स, टेलीविज़न के साथ मुफ्त मिलेगा स्मार्टफोन

जो ग्राहक सैमसंग के 65-इंच क्यूएलईडी, क्यूएलईडी 8के और 70-इंच और उससे बड़े क्रिस्टल 4K यूएचडी टीवी मॉडल खरीदते हैं, उन्हें Samsung Galaxy A31 मिलेगा। फोन की कीमत 19,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung 20 नवंबर तक चला रही है 'Home, Festive Home' ऑफर
  • टीवी और फ्रीज़ के साथ मुफ्त मिल रहे हैं स्मार्टफोन
  • Samsung Galaxy Fold से लेकर Galaxy A21s तक कई स्मार्टफोन पाने का मौका

Samsung के टीवी और फ्रीज़ को खरीदने पर मोबाइल फोन मुफ्त मिल रहे हैं

Samsung ने अपने 'होम, फेस्टिव होम' ऑफर की घोषणा की है, जो टेलीविज़न, रेफ्रिजरेटर समेत कई अन्य घरेलू प्रोडक्ट्स पर छूट लेकर आएगा। दिवाली के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सैमसंग 20,000 रुपये तक का कैशबैक पाने का मौका दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को मुफ्त स्मार्टफोन जीतने का मौका भी मिलेगा। यह 'होम, फेस्टिव होम' ऑफर शुरू हो चुका है और 20 नवंबर, 2020 तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहक टेलीविज़न की खरीद पर Samsung Galaxy Fold, Galaxy S20 Ultra, Galaxy A21s या Galaxy A31 हासिल कर सकते हैं।

Samsung 'Home, Festive Home' offers
Advertisement
ऑफर अवधि के दौरान, Samsung QLED 8K टीवी रेंज के 85-इंच, 82-इंच और 75-इंच मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को Samsung Galaxy Fold स्मार्टफोन मिलेगा, जो पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। फोन वर्तमान में 1,73,999 रुपये में बेचा जाता है।

75 इंच और उससे बड़े QLED टीवी मॉडल की खरीदारी पर, ग्राहकों को एक Samsung Galaxy S20 Ultra मिलेगा, जिसकी कीमत वर्तमान में 97,999 रुपये है। 55-इंच QLED और 65-इंच UHD TV मॉडल को खरीदने पर ग्राहकों को Samsung Galaxy A21s मिलेगा, जिसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि टीवी के साथ फोन का कौन सा रैम वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement

जो ग्राहक सैमसंग के 65-इंच क्यूएलईडी, क्यूएलईडी 8के और 70-इंच और उससे बड़े क्रिस्टल 4K यूएचडी टीवी मॉडल खरीदते हैं, उन्हें Samsung Galaxy A31 मिलेगा। फोन की कीमत 19,999 रुपये है।

इसके अलावा, सैमसंग ग्राहकों को 990 रुपये से शुरू होने वाले ईज़ी ईएमआई विकल्पों के साथ 20,000 रुपये का कैशबैक पाने का मौका भी दे रही है। आपको टीवी पैनल्स पर तीन साल की वारंटी (1 + 2 साल की विस्तारित वारंटी) के साथ-साथ QLED टीवी पर 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी भी मिलेगी। सैमसंग सभी टीवी मॉडल के साथ ओटीटी और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर भी कुछ डील्स दे रही है।
Advertisement

ग्राहक सैमसंग के स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर की खरीद के साथ मुफ्त Samsung Galaxy Note 10 Lite पा सकते हैं। साइड-बाय-साइड और फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर मॉडल पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक भी है। इसके अलावा ईज़ी ईएमआई विकल्पों भी मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.