Samsung TV पर फेस्टिव डील्स: 20% कैशबैक, Rs 2.04 लाख तक का TV फ्री, नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी!

कुछ प्रीमियम मॉडल्स के साथ Samsung एक एडिशनल TV मुफ्त दे रही है, जिसकी कीमत 2,04,990 रुपये तक हो सकती है, जबकि कुछ चुनिंदा टीवी खरीदने पर ग्राहक को 90,990 रुपये तक का साउंडबार मुफ्त में मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2025 20:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung टीवी खरीदने पर 20% तक कैशबैक का बेनिफिट
  • चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत जीरो डाउन पेमेंट
  • 30 महीने तक की लंबी EMI का ऑप्शन भी दे रही है कंपनी

Photo Credit: Samsung

Samsung ने गुढ़ी पड़वा, उगादी और होली के खास मौके पर अपने प्रीमियम AI-पावर्ड Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED और Crystal 4K UHD टीवी पर आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी का यह फेस्टिव कैंपेन 5 मार्च से शुरू हो चुका है और 31 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें ग्राहकों को बड़े स्क्रीन वाले प्रीमियम टीवी खरीदने पर कई बेहतरीन डील्स मिलेंगी। Samsung का कहना है कि इसके एडवांस TV मॉडल्स न केवल शानदार पिक्चर क्वालिटी और इमर्सिव साउंड ऑफर करते हैं, बल्कि AI तकनीक की मदद से व्यूइंग एक्सपीरियंस को भी एक नए स्तर पर ले जाते हैं। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI, फ्री साउंडबार और यहां तक कि एक फ्री TV पाने का मौका मिल रहा है।

Samsung का कहना है कि इस फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहक Samsung टीवी खरीदने पर 20% तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की लंबी EMI का ऑप्शन भी दे रही है। कुछ प्रीमियम मॉडल्स के साथ Samsung एक एडिशनल TV मुफ्त दे रही है, जिसकी कीमत 2,04,990 रुपये तक हो सकती है, जबकि कुछ चुनिंदा टीवी खरीदने पर ग्राहक को 90,990 रुपये तक का साउंडबार मुफ्त में मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा, किसी भी Samsung टीवी के साथ Samsung Soundbars पर 45% तक की छूट दी जा रही है। ये ऑफर्स Samsung.com, प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Samsung के ये डील्स और ऑफर्स Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED TV और Crystal 4K UHD TV रेंज में 55-इंच और उससे ज्यादा साइज के TV पर उपलब्ध हैं। इनकी अधिक जानकारी इस प्रकार है:
Advertisement

Neo QLED 8K
Samsung की Neo QLED 8K रेंज में NQ8 AI Gen2 प्रोसेसर है, जो AI-पावर्ड व्यूइंग एक्सपीरिएंस को इनेबल करता है। 256 AI न्यूरल नेटवर्क के साथ, यह प्रोसेसर पिक्चर और साउंड क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने का दावा करता है, जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या लाइव स्पोर्ट्स देखने के लिए एक अच्छा 8K अनुभव प्रदान करता है। मोशन एक्सेलेरेटर टर्बो प्रो भी है, जो अच्छा गेमिंग एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है।
Advertisement

Neo QLED 4K
Samsung की Neo QLED 4K लाइनअप, NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर पर चलती। यह किसी भी कंटेंट को 4K रिजॉल्यूशन में बढ़ाने का काम करती है। क्वांटम मैट्रिक्स तकनीक भी है, जो कंट्रास्ट को बेहतर बनाने का काम करती है, जबकि दुनिया का पहला पैनटोन वैलिडेटेड डिस्प्ले वास्तविक कलर एक्यूरेसी की गारंटी देता है। Dolby Atmos के साथ, TV रेंज एक इमर्सिव सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का दावा करती है।
Advertisement

QLED TV
सैमसंग के QLED टीवी 100% कलर वॉल्यूम देने के लिए क्वांटम डॉट तकनीक का यूज करते हैं, जिससे किसी भी ब्राइटनेस लेवल पर वाइब्रेंट सीन सुनिश्चित होते हैं। ये अल्ट्रा-स्लिम टीवी स्टाइल के साथ-साथ बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करते हैं।
Advertisement

OLED TV
सैमसंग का ग्लेयर-फ्री OLED TV रिफ्लेक्शन को खत्म करने का दावा करता है। इसमें NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर है और OLED HDR Pro की इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी देने का दावा करता है। मोशन एक्सेलेरेटर 144Hz के साथ, सैमसंग OLED टीवी अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल देने का काम करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.