65, 55, 50, 43 इंच डिस्प्ले वाले Samsung TV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV के 43 इंच मॉडल की कीमत 33,990 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2023 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने भारत में Crystal 4K iSmart UHD TV सीरीज को पेश किया है।
  • Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV के 43 इंच मॉडल की कीमत 33,990 है।
  • Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV में 43, 50, 55 और 65 इंच 4K डिस्प्ले है।

Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV में 65 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में Crystal 4K iSmart UHD TV सीरीज को पेश किया है। नई सीरीज एडवांस टेक्नोलॉजी को किफायती दामों में लेकर आई है।  ये टीवी एक काम ऑनबोर्डिंग के साथ इंटीग्रेटेड IoT हब और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजेस्ट के साथ एक IoT सेंसर जैसे फीचर्स प्रदान करते हैं। हाल ही में कंपनी ने भारत में Neo QLED TV 2023 4K और 8K मॉडल को पेश किया था। यहां हम आपको Crystal 4K iSmart UHD TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV के 43 इंच मॉडल की कीमत 33,990 है। वहीं 50 इंच मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है। इसके अलावा 55 इंच मॉडल की कीमत 47,990 रुपये है। सबसे आखिर में 65 इंच मॉडल की कीमत 71,990 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी स्लीक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट जैसे कि Amazon, Flipkart और Samsung Shop पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, ग्राहक लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत इनमें से किसी भी टीवी की खरीद पर 8,900 रुपये का Slim Fit Cam मुफ्त में पा सकते हैं।

 

Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टीवी में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच 4K डिस्प्ले दी गई है, जिनका रेजोल्यूशन 3,840 x 2,160 पिक्सल है। डिस्प्ले HDR, HDR10+, HLG, Pur Color, ब्राइटनेस डिटेक्शन और मोशन एक्सीलेरेटर का सपोर्ट करती है। Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV में स्लिम लुक और बेजेल लेस डिजाइन दिया गया है।  कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI पोर्ट, एक डिजिटल ऑडियो आउट पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, RF In, ब्लूटूथ v5.2 और वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV की 2023 रेंज क्रिस्टल टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इनमें 43 इंच से लेकर 65 इंच तक स्क्रीन साइज के टीवी शामिल हैं। इन टीवी में वन बिलियन ट्रू कलर्स, बेहतर विजुअल्स के लिए एचडीआर10+ और 3-साइड बेजल-लेस डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑडियो सिस्टम की बात करें तो ये टीवी शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं, जिसके लिए Q-Symphony, OTS Lite, एडेप्टिव साउंड टेक्नोलॉजी और डायनेमिक ऑडियो का आउटपुट मिलता है। Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV यूजर्स को Samsung TV Plus का एक्सेस प्रदान करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.