98 इंच बड़े डिस्प्ले वाला Redmi TV X 98 लॉन्च, 144Hz रिफ्रेश रेट, धांसू गेमिंग फीचर्स से लैस, जानें कीमत

टीवी में मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 880 बैकलाइट जोन दिए गए हैं और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 09:48 IST
ख़ास बातें
  • टीवी स्क्रीन में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है।
  • टीवी में Qingshan Eye Protection सिस्टम दिया गया है।
  • डिस्प्ले फीचर्स में HDR10+ सपोर्ट भी दिया गया है।

Redmi TV X 98 में मिनी LED पैनल दिया गया है।

Xiaomi ने नया 98 इंच बड़ा Redmi TV X 2026 लॉन्च किया है। कंपनी का यह टीवी चीनी मार्केट में आया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 880 बैकलाइट जोन दिए गए हैं और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी का कहना है कि स्क्रीन में 4K रिजॉल्यूशन है। इसमें Qingshan Eye Protection फीचर भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके सभी खास फीचर्स। 

Redmi TV X 98 (2026) Price, Availability

Redmi TV X 98 टीवी की कीमत 7,599 युआन (94,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में पेश (via) किया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी ने इसका 85 इंच मॉडल पेश किया था। जिसकी कीमत 4,799 युआन (लगभग 60,000 रुपये) है।

Redmi TV X 98 (2026) Specifications

Redmi TV X 98 में मिनी LED पैनल दिया गया है। यह पैनल 880 बैकलाइट जोन के साथ आता है। पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। शाओमी का कहना है कि स्क्रीन में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। इसमें 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 288Hz तक जा सकता है। कंपनी का दावा है कि टीवी में Qingshan Eye Protection सिस्टम दिया गया है। यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के एक कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल करता है जिसकी मदद से यह ब्लू लाइट को कम करता है। साथ ही कलर टेम्परेचर को ऑटोमेटिकल एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले फीचर्स में HDR10+ सपोर्ट के साथ DCI-P3 कलर गेमट 94% तक सपोर्टेड है। 

Redmi TV X 98 में HyperOS 3 दिया गया है। इसमें क्वाड कोर Cortex-A73 चिपसेट है। इसमें 4GB की रैम है और 64GB की स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, और  डुअल HDMI 2.1 पोर्ट हैं जिनमें eARC का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें USB 3.0 पोर्ट, ईथरनेट और ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट दिया गया है। गेमर्स के लिए इस टीवी में VRR, Dolby Vision Gaming, और FreeSync Premium का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Xiao Ai असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। यह कई तरह की चाइनीज बोलियों को समझ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  4. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  2. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  3. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  4. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  6. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  7. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  8. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  10. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.