4K डिस्‍प्‍ले, 3GB रैम और 4 स्‍पीकर्स से लैस Redmi का 75 इंच Smart TV लॉन्‍च

Redmi स्मार्ट टीवी X 75 इंच की कीमत CNY 4,999 (करीब 59,300 रुपये) है। इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV X 75 इंच मॉडल को चीन में लॉन्च किया है
  • यह फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर लिस्ट है
  • Redmi स्मार्ट टीवी X 75 इंच की कीमत CNY 4,999 (करीब 59,300 रुपये) है

मीडियाटेक के MTK 9650 प्रोससेर से लैस इस टीवी को 3GB RAM और 32GB ऑनबोर्ड स्‍टोरेज से पैक किया गया है।

रेडमी ने उसके नए स्‍मार्ट टीवी- Redmi Smart TV X 75 इंच मॉडल को चीन में लॉन्च किया है। इस सीरीज के 55 इंच और 65 इंच मॉडल इस साल अक्टूबर में Redmi राउटर AX1800 के साथ लॉन्‍च हुए थे। Redmi स्मार्ट टीवी X के 75 इंच मॉडल में डुअल 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, MEMC (मोशन एस्टीमेशन मोशन कंपेंसेशन), HDMI 2.1 इंटरफेस, डॉल्बी विजन एटमॉस और 4K रेजॉलूशन जैसे फीचर हैं। यह FreeSync प्रीमियम को भी सपोर्ट करता है। 97 प्रतिशत स्क्रीन-टु-बॉडी रेश्‍यो इसमें मिलता है। बेहतर मल्‍टीटास्‍किंग के लिए Redmi Smart TV X 75 इंच को 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज से पैक किया गया है। 

Redmi Smart TV X 75 इंच के दाम

चीन में Xiaomi की ऑफ‍िशियल वेबसाइट ने नए Redmi स्मार्ट टीवी X मॉडल के दाम और मौजूदगी के बारे में अभी नहीं बताया है। यह फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर लिस्ट है। वेबसाइट के मुताबिक, Redmi स्मार्ट टीवी X 75 इंच की कीमत CNY 4,999 (करीब 59,300 रुपये) है। इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी।

वहीं, Redmi स्मार्ट टीवी X 55 इंच की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये) है। Redmi Smart TV X 65 इंच की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) है। Redmi TV को ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस टीवी सीरीज के इंडिया लॉन्‍च के बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है। 

Redmi Smart TV X 75 इंच के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi Smart TV X के 75 इंच मॉडल में अल्ट्रा-एचडी (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका रेस्‍पॉन्‍स टाइम  8 मिली सेकंड है। इस टीवी में 16: 9 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो, 94 प्रतिशत कलर गैमट और 97 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो मिलता है। इसे बनाने में मेटल का इस्‍तेमाल हुआ है। तेज गेमिंग के दौरान बेहतर पिक्चर के लिए यह AMD के FreeSync प्रीमियम को सपोर्ट करता है। Redmi स्मार्ट टीवी X में 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC तकनीक है। MEMC तकनीक मोशन ब्लर को कम करने में मदद करती है।

रेडमी का यह टीवी एंड्रॉयड ओएस पर चलता है और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ चार स्पीकर से लैस है। 

मीडियाटेक के MTK 9650 प्रोससेर से लैस इस टीवी को 3GB RAM और 32GB ऑनबोर्ड स्‍टोरेज से पैक किया गया है। Redmi स्मार्ट टीवी X 75 इंच मॉडल मीडियाटेक के AI-PQ और AI-AQ पिक्चर और ऑडियो एन्हांसमेंट सपोर्ट के साथ आता है। 

बात करें कनेक्टिविटी की, तो इस टीवी में HDMI 2.1 पोर्ट, दो HDMI 2.0 पोर्ट, AV पोर्ट, दो USB पोर्ट, S/PDIF पोर्ट, RJ-45 पोर्ट, ATV/ DTMB दिए गए हैं। नए मॉडल का वजन 28.2 किलोग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi, china launch, 4K display, 120Hz Refresh Rate

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  4. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  6. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  8. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  9. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  10. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.