120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च

Portronics Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 1080p रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Beem 570 की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है
  • प्रोजेक्टर में 1080p और 10000 लुमेंस ब्राइटनेस मिलता है
  • Netflix समेत कई ऐप्स और स्मार्ट फीचर्स इनबिल्ट मिलते हैं

Photo Credit: Portronics

Portronics ने अपने Beem सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस हाल ही में आए Beem 560 के बाद पेश किया गया है और इसमें 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस तक ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर स्मार्ट फीचर्स, बिल्ट-इन स्ट्रीमिंग ऐप्स और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है।

कीमत की बात करें तो Portronics Beem 570 को भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह प्रोजेक्टर Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।

Advertisement

Portronics Beem 570 में सिल्वर फिनिश के साथ 270 डिग्री एडजस्टेबल डिजाइन दिया गया है, जिससे यूजर्स प्रोजेक्शन एंगल को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर लिविंग रूम और बेडरूम जैसे इंडोर सेटअप के लिए उपयोगी बताया गया है।

यह प्रोजेक्टर 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 10000 लुमेंस तक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें 120 इंच तक का मैक्सिमम स्क्रीन साइज मिलता है और लैम्प लाइफ 50,000 घंटे तक की बताई गई है। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप मूवी, गेमिंग, स्पोर्ट्स और प्रेजेंटेशन जैसे अलग-अलग यूज केस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह डिवाइस Whale TV OS पर चलता है, जो Android 13 बेस्ड इंटरफेस के साथ आता है। इसमें Netflix, YouTube, Prime Video और JioHotstar जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं, जिससे यूजर्स को अलग से किसी एक्सटर्नल डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती।

Advertisement

Beem 570 में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन, ऑटो अलाइनमेंट और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स इमेज को अपने आप सही शेप और फोकस में सेट करते हैं और दीवार पर मौजूद ऑब्जेक्ट्स से बचते हुए प्रोजेक्शन को एडजस्ट करते हैं।

ऑडियो के लिए इसमें 5W का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और USB पोर्ट्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से कंटेंट सीधे प्रोजेक्ट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  7. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  9. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.