Oppo N1 स्मार्ट सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, एक बार चार्ज होकर 6 महीने तक रखेगा दांतों का ख्याल

टूथब्रश को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर्स 4 अलग-अलग मोड के वाइब्रेशन की स्पीड को कस्टमाइज कर सकते हैं और 20 पर्सनलाइज्ड ब्रशिंग मोड को भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2022 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo N1 स्मार्ट सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 2,314 रुपये है।
  • यह 2 ब्रश हेड, 1 क्लीनिंग ब्रश हेड और 1 सेंसिटिविटी ब्रश हेड से लैस है।
  • टूथब्रश को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

Oppo N1 स्मार्ट सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश बड़ी बैटरी से लैस है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपना पहला इलेक्ट्रिक टूथब्रश Oppo N1 स्मार्ट सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है। स्मार्ट टूथब्रश 199 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 2,314 से शुरू होता है, लेकिन पहली सेल के बाद कीमत 249 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 2,896 रुपये तक बढ़ जाएगी।

Oppo N1 स्मार्ट सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश कस्टमाइज्ड ओरल क्लीनिंग मोड के जरिए यूजर्स के ओरल केयर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम करता है। इस टूथब्रश कोो एक पेटेंट सेल्फ-डेवलप्ड मैग्नेटिक सस्पेंशन प्रीपेटुअल मूवमेंट का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। सामान्य हाई फ्रीक्वेंसी वाइब्रेशन मोटर्स द्वारा लाए गए वाइब्रेशन सेंस से अलग, यह एडवांस साउंड वेव एयरवेव टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करता है जो कि पावर ट्रांसमिशन को ज्यादा स्टेबल बनाता है और वाइब्रेशन सेंसर ऊपर नीचे नहीं होगा।
Advertisement

ब्रश हेड में शार्कलेट एंटीबैक्टीरियल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो कि कैमीकली तौर पर शामिल किए गए एंटीबैक्टीरियल एजेंट्स के बिना एक प्योर एंडीबैक्टीरियल टूथब्रश हेड है। मैटेरियल नॉन टॉक्सिक और नुकसान नहीं पहुंचाते है, फिजिकल तरीके के जरिए बैक्टीरिया के फैलने और बनने से रोकती है।

नया Oppo इलेक्ट्रिक टूथब्रश अलग-अलग यूजर्स के दांतों और मसूड़ों की अलग-अलग सेंसिटिविटी को ध्यान में रखता है। यह दो ब्रश हेड, एक क्लीनिंग ब्रश हेड और एक सेंसिटिविटी ब्रश हेड से लैस है। एफडीए स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए दोनों हेड के ब्रिसल्स को चुनता है। टूथब्रश में समान रूप से एक बिल्ट इन बड़ी बैटरी दी गई होती है जो कि फुल चार्ज होने में करीब 180 मिनट्स तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चार्ज करने के लिए भी बहुत तेज है और यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्ज का इस्तेमाल करके 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।
Advertisement

टूथब्रश को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर्स 4 अलग-अलग मोड के वाइब्रेशन की स्पीड को कस्टमाइज कर सकते हैं और 20 पर्सनलाइज्ड ब्रशिंग मोड को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो Oppo N1 स्मार्ट सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश दो कलर्स में उपलब्ध है। बटन इंविजिबल प्रेशर-सेंसिटिव बटन हैं और सटीक डिजाइन गंदगी को दूर रखता है। सेफ्टी के लिए इसमें IPX7 रेटिंग दी गई है जो कि वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ भी आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.