सिंगल चार्ज में 30 घंटे चलने वाले OnePlus Buds N ईयरबड्स जल्द करेंगे एंट्री, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

टेक्नोलॉजी कंपनी OnePlus Buds N ट्रू वायरलेस ईयरबड, Bullets Wireless Z2 और OnePlus Ace को  भी 21 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 18:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds N ट्रू वायरलेस ईयरबड 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाले हैं।
  • नई लीक ने Buds N के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।
  • OnePlus Buds N ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में पावरफुल बैटरी मिलेगी।

OnePlus Buds N ट्रू वायरलेस ईयरबड 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाले हैं।

Photo Credit: OnePlus

टेक्नोलॉजी कंपनी OnePlus Buds N ट्रू वायरलेस ईयरबड, Bullets Wireless Z2 और OnePlus Ace को  भी 21 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। OnePlus भारत में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने का प्लान बना रही है, जिसमें नया Buds N ट्रू वायरलेस ईयरबड, Bullets Wireless Z2 और OnePlus Ace शामिल हैं। हालांकि लॉन्च से पहले ही एक नई लीक ने Buds N के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। आइए इन ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं, कि इनमें क्या कुछ खास मिलने वाला है।
 

स्पेसिफिकेशन हुए लीक


Advertisement
Buds N के स्पेसिफिकेशन का खुलासा टिपस्टर मुकुल शर्मा ने किया है, जहां पर बारीकी से जानकारी दी गई है। यह ईयरबड्स Nord Buds को रीब्रांड किए जाने की भी अफवाह है। लीक हुए स्पेसिफिकेशन के हिसाब से नए ईयरबड्स में 12.4mm अल्ट्रा लार्ज ड्राइवर मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इन ईयरबड्स में IP55 प्रोटेक्शन रेटिंग मिलेगी जो कि इन्हें आउटडोर के इस्तेमाल के लायक बनाएगी। बैटरी की जरूरत को देखते हुए यह ईयरबड्स 30 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करेंगे।
 
 

OnePlus Buds N के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफइकेशन की बात की जाए तो OnePlus Buds N ट्रू वायरलेस ईयरबड में प्रत्येक बड में 41mAh की बैटरी दी गई और केस में 480 mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए खासतौर पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है।
 

कलर ऑप्शन और लॉन्च तारीख


कलर ऑप्शन की बात की जाए तो अपकमिंग ईयरबड्स के कलर्स का भी खुलासा हुआ है जो कि Moonlight White और Twilight Black में उपलब्ध हो सकते हैं। फिलहाल टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए नए ईयरबड्स के बारे में यही जानकारी मिली है। जैसा कि Buds N एक रिबैज्ड नॉर्ड बड्स हैं तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में एक जैसे ही स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। आपको बता दें कि OnePlus Buds N को चीन में 21 अप्रैल को रिलीज किया जाना है। वहीं भारत में 28 अप्रैल 2022 को नॉर्ड बड्स का ऐलान किया जाएगा। बाकि जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान ही मिलेगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus Buds N, Bullets Wireless Z2, Earbuds

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.