Money Heist के आखिरी सीजन का वॉल्‍यूम-2 रिलीज, जानें खास बातें

मनी हाइस्‍ट सीजन-5 को स्पेन के मैड्रिड में फिल्माया गया था। सीरीज के अहम हिस्‍सों को पनामा, थाईलैंड, इटली (फ्लोरेंस), डेनमार्क और पुर्तगाल में भी शूट किया गया।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 14:23 IST
ख़ास बातें
  • मनी हाइस्‍ट सीजन-5 में कुल 10 एपिसोड हैं
  • पहले पांच एपिसोड सितंबर में रिलीज हुए थे
  • अब आखिरी 5 एपिसोड एकसाथ आ गए हैं

पिछले चार सीजन की तरह मनी हाइस्‍ट सीजन-5 वॉल्यूम -2 को भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी पेश किया गया है।

पॉपुलर क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मनी हाइस्‍ट' का आखिरी सीजन यानी सीजन- 5 का वॉल्यूम-2 आज यानी 3 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। इसका पहला वॉल्‍यूम सितंबर में आया था और सीजन-5 का वॉल्‍यूम-2 इस स्पेनिश क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज का आखिरी एपिसोड होगा। मनी हाइस्‍ट को स्पेनिश में ‘ला कासा डे पैपेल' के रूप में जाना जाता है, जिसे द हाउस ऑफ पेपर के रूप में ट्रांसलेट किया गया है। इस सीरीज को तीन साल पहले सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिले हैं। सीरीज को इसके प्‍लॉट, इंटरपर्सनल ड्रामा और डायरेक्‍शन के लिए क्रिटिक्‍स ने भी सराहा है।

अक्टूबर में नेटफ्लिक्स ने खुलासा किया था कि सितंबर में रिलीज के बाद पहले चार हफ्तों में ‘ला कासा डे पैपेल' के सीजन-5 को 69 मिलियन नेटफ्लिक्स हाउसहोल्‍ड्स ने देखा था, जो मनी हाइस्‍ट के सीजन-4 से ज्‍यादा है। सीजन-4 को प्रीमियर के बाद पहले चार हफ्तों में 65 मिलियन से अधिक नेटफ्लिक्स हाउसहोल्‍ड्स द्वारा देखा गया था।
Advertisement

इस सीरीज के डायरेक्‍टर जेसुस कॉलमेनर ने मेंशन किया है कि सीजन के फ‍िनाले का वॉल्‍यूम-2 ज्‍यादा इमोशनल होगा। उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसका अलग ही पेस है। यह एक ऐसी सीरीज है जो आखिरी एपिसोड तक बहुत खास है। अब तक हमने जो किया, यह उससे अलग है। 



मनी हाइस्‍ट सीजन-5 को स्पेन के मैड्रिड में फिल्माया गया था। सीरीज के अहम हिस्‍सों को पनामा, थाईलैंड, इटली (फ्लोरेंस), डेनमार्क और पुर्तगाल में भी शूट किया गया। 
Advertisement

मनी हाइस्‍ट के सीजन-5 एपिसोड का अंतिम बैच शुक्रवार यानी 3 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। सीरीज के पिछले चार सीजन की तरह मनी हाइस्‍ट सीजन-5 वॉल्यूम -2 को भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी पेश किया गया है।.

Money Heist के नए एप‍िसोड 

मनी हाइस्‍ट सीजन-5 में कुल 10 एपिसोड हैं। वॉल्यूम-1 में पहले पांच एपिसोड सितंबर में रिलीज हुए थे और अब आखिरी 5 एपिसोड एकसाथ आ गए हैं।

सीरीज के स्पिन ऑफ का भी ऐलान

गौरतलब है कि मनी हाइस्‍ट सीरीज तो खत्‍म हो रही है, लेकिन इसकी कहानी एक नई सीरीज के साथ जारी रहेगी। बीते दिनों एक फैन इवेंट में ‘मनी हाइस्ट' स्टार पेड्रो अलोंसो ने उनके कैरेक्‍टर बर्लिन/आंद्रेस दे फोनोलोसा पर केंद्रित एक स्पिन-ऑफ सीरीज की घोषणा की है। इसे फ‍ि‍लहाल बर्लिन टाइटल दिया गया है, जो मनी हाइस्ट में आंद्रेस दे फोनोलोसा का चर्चित नाम था। बर्लिन, 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मनी हाइस्ट के निर्माता एलेक्स पिना अपने सहयोगियों जेवियर गोमेज सैंटेंडर और जुआन सावाडोर लोपेज के साथ इस सीरीज में भी शामिल रहेंगे। 


Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.