Mi TV 4S 65-इंच 4K एंड्रॉयड टीवी Mi Air Purifier 3H के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Mi TV 4S 65-इंच मॉडल में डीटीएस-एचडी और डॉल्बी ऑडियो साउंड फीचर्स भी शामिल हैं। Mi Air Purifier 3H अपग्रेडेड क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) के जरिए यह प्रति घंटे 380 क्यूबिक मीटर साफ हवा फैंक सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मार्च 2020 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4S 65-inch एंड्रॉयड 9.0 पर चलता हैकरता ह
  • इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है
  • Mi Air Purifier 3H में शामिल है एडवांस HEPA फिल्टर

Mi TV 4S 65-इंच स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज शामिल है

Mi TV 4S 65-इंच मॉडल को शुक्रवार को हुए Xiaomi के ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया गया है । नया मी टीवी 4एस मॉडल 4K और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्ट टीवी में डीटीएस-एचडी और डॉल्बी ऑडियो साउंड फीचर्स भी शामिल हैं। मी टीवी 4एस 65-इंच मॉडल के अलावा शाओमी ने इस इवेंट में Mi Air Purifier 3H को भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि अपग्रेडेड क्लीन एयर डिलीवरी रेट (CADR) के जरिए यह प्रति घंटे 380 क्यूबिक मीटर साफ हवा फैंक सकता है। नए मी एयर प्यूरीफायर में अमेज़न एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी है।
 

Mi TV 4S 65-inch, Mi Air Purifier 3H price, availability

मी टीवी 4एस 65-इंच की कीमत 549 यूरो (लगभग 45,900 रुपये) है। यह जून से अधिकृत मी स्टोर्स के जरिए से यूरोपीय बाजारों में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, मी एयर प्यूरीफायर 3एच की कीमत 179.99 यूरो (लगभग 15,000 रुपये) है। यह जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी सेल डेट की सटीक जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा अभी तक कंपनी ने Mi TV 4S 65-इंच और Mi Air Purifier 3H दोनों की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी साझा नहीं की है।
Advertisement
 

Mi TV 4S 65-inch specifications, features

मी टीवी 4एस 65-इंच वेरिएंट Android 9.0 TV चलाता है और एक IPS डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जो HDR10+ सपोर्ट करता है और इसमें 4K रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले में 85 प्रतिशत NTSC रंग गामट ​​और एमईएमसी सपोर्ट भी है। नया मी टीवी 2 जीबी रैम और 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी है और साथ ही इसमें YouTube का डायरेक्ट एक्सेस भी दिया गया है। टीवी में Google Play Store के जरिए कई अन्य ऐप्स भी डाउनलोड और इंस्टॉल की जा सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए Mi TV 4S 65-इंच मॉडल में तीन एचडीएमआई पोर्ट, तीन यूएसबी पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट है। टीवी में क्रोमकास्ट सपोर्ट भी शामिल है और यह वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ आता है। इसके अलावा नया मी टीवी कार्बन-फाइबर पैटर्न वाले बैक पैनल के साथ आता है और इसका फ्रेम  एल्यूमीनियम से बना है। टीवी में दो 10 वाट स्पीकर भी आते हैं।
Advertisement
 

Mi Air Purifier 3H specifications, features

शाओमी मी एयर प्यूरीफायर 3एच पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किए गए Mi Air Purifier 3 से काफी मिलता-जुलता है। नए वेरिएंट में एक ट्रू HEPA फिल्टर है और दावा है कि यह ०.3 माइक्रोन जितने छोटे आकार के 99.97 प्रतिशत धूल कणों को पकड़ने में सक्षम है। इसमें एक स्मार्ट OLED टच डिस्प्ले भी है जो रियल टाइम AQI की जानकारी देता है। एयर प्यूरीफायर को रिमोट कंट्रोल से चलाने के लिए Mi Home ऐप से जोड़ा जा सकता है, जो फोन को प्यूरीफायर से जोड़ देती है। इसके अलावा यूज़र्स इसे वॉयस कंट्रोल से चलाने के लिए इसमें शामिल अमेज़न एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

Mi Air Purifier 3H को 45 वर्ग मीटर के कमरे के लिए डिज़ाइन किया गया है। दावा है कि नए एयर डक्ट सिस्टम का इस्तेमाल करके यह प्रति मिनट 6,330 लीटर शुद्ध हवा दे सकता है। एक एडवांस और सटीक लेजर पीएम सेंसर का इस्तेमाल कर यह सूक्ष्म कण का पता लगा सकता है और रियल टाइम में कमरे की हवा की क्वालिटी में बदलाव की रिपोर्ट बता सकता है। इसके अलावा ब्रशलेस मोटर का उपयोग कर यह प्यूरीफायर कम से कम शोर पैदा करता है और यह मोटर 38W पावर खींचती है।
Advertisement

भले ही Mi Air Purifier 3H अपग्रेड किए गए HEPA फिल्टर के साथ आता है, लेकिन इसमें बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी है, जिसकी वजह से इसमें मौजूदा मी एयर प्यूरीफायर का फिल्टर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस का आकार 240x240x520 मिलिमीटर है और इसका वज़न 4.8 किलोग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

Ultra-HD
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.